फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Land related problems of entrepreneurs will be solved today

Amethi News: उद्यमियों की जमीन संबंधी समस्याओं का आज होगा निदान

Thu, 21 Sep 2023 11:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Thu, 21 Sep 2023 11:04 AM IST
विज्ञापन
Land related problems of entrepreneurs will be solved today
जगदीशपुर (अमेठी)। ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट के तहत निवेशकों की ओर से किए गए निवेश प्रस्ताव व सारथी पोर्टल पर उद्यमियों के भूमि की मांग व लंबित समस्याओं का बृहस्पतिवार को मुख्यालय पर निस्तारण किया जाएगा। सीडीओ की अध्यक्षता में आयोजित मीटिंग में उद्यमियों की भूमि आवंटन के अतिरिक्त अन्य समस्याओं की सुनवाई होने के साथ निस्तारण की व्यवस्था बनाई गई है।
विज्ञापन


अमेठी में उद्योग स्थापना की चाह में 37 उद्यमियों ने एमओयू हस्ताक्षरित करते हुए पोर्टल पर जमीन के लिए आवेदन किया था। इसमें से 26 निवेशकों के जमीन की मांग का निस्तारण लंबित है। पोर्टल पर आवेदन करने वालों में 21 निवेशकों ने सरकारी भूमि तो चार ने व्यक्तिगत जमीन की डिमांड पोर्टल पर की। तीन निवेशकों के भूमि प्राप्त का विवरण दर्ज है।
विज्ञापन

बुधवार को उपायुक्त उद्योग अमेठी राजीव कुमार पाठक ने बताया कि बृहस्पतिवार को विकास भवन सभागार में सीडीओ सान्या छाबड़ा की अध्यक्षता में उद्यमियों और यूपीसीडा के अधिकारियों के साथ बैठक कर लंबित मामलों का निस्तारण किया जाएगा। उद्यमी मित्र प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि बैठक के लिए पोर्टल पर आवेदन करने वाले उद्यमियों को दूरभाष पर संपर्क कर बुलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed