{"_id":"5e4826708ebc3ee5dd2954a9","slug":"land-measurement-for-new-modern-police-station-amethi-news-lko5087207144","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवीन माडर्न थाने के लिए हुई भूमि की पैमाइश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवीन माडर्न थाने के लिए हुई भूमि की पैमाइश
विज्ञापन
अमेठी। शासन के निर्देश पर पीपरपुर थाने के रामगंज बाजार स्थित पुलिस चौकी के स्थान पर त्रिसुंडी में नवीन पुलिस मॉडर्न थाने की स्थापना होगी। राजस्व विभाग की ओर से उक्त भूमि के पुर्नग्रहण का आदेश जारी हो गया है। शनिवार को शनिवार को सीओ पीयूषकांत राय की मौजूदगी में जमीन का सीमांकन किया गया। नए थाने की स्थापना के बाद करीब 50 से अधिक गांव इसमें शामिल होंगे।
थाना क्षेत्र पीपरपुर के रामगंज बाजार में स्थापित पुलिस चौकी के स्थान पर आधुनिक संसाधनों से लैस नवीन पुलिस मॉडर्न थाना स्थापित किया जाएगा। रामगंज पुलिस चौकी के हद में करीब 18 गांव हैं। नया थाना बनने के बाद इसमें करीब 50 से अधिक गांव शामिल हो जाएंगे। गौरतलब होगा कि रामगंज पुलिस चौकी को थाना बनाए जाने की मांग स्थानीय लोगों द्वारा काफी दिनों से की जा रही है।
पूर्व में पुलिस अधीक्षक द्वारा शासन को भेजे गए पत्र में कहा गया था कि जनपद अमेठी के नवीन सीमांकन होने तक पुलिस चौकी रामगंज को नवीन पुलिस मॉडर्न थाना बनाने का प्रस्ताव पूर्णकर प्रेषित किया जाना संभव नहीं हो पा रहा है। शासन की ओर से दोबारा आए पत्र के क्रम में रामगंज पुलिस चौकी को नवीन पुलिस मॉडर्न थाना की स्थापना के लिए कवायद शुरू की गई।
विज्ञापन
एसडीएम योगेंद्र सिंह के निर्देश पर राजस्व विभाग की ओर थाने के लिए भूमि चिन्हांकन का कार्य शुरू किया गया। रामगंज चौकी की भूमि थाने के लिए पर्याप्त नहीं थी। त्रिसुंडी गांव स्थित सीआरपीएफ कैंप के समीप नवीन पुलिस मॉडर्न थाने के लिए पर्याप्त भूमि चिन्हित की गई।