फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Laborer taken to get electric wire connected dies of electrocution

Amethi News: बिजली का तार जुड़वाने ले गए मजदूर की करंट से मौत

Fri, 03 May 2024 03:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Fri, 03 May 2024 03:36 AM IST
विज्ञापन
Laborer taken to get electric wire connected dies of electrocution
​शिव प्रसाद फाइल फोटो
बाजार शुकुल (अमेठी)। थाना क्षेत्र में सिधौली गांव के बाहर टूटे बिजली का तार जुड़वाने के लिए कुछ लोग पैसे का लालच देकर एक मजदूर को लेकर गए। मजदूर ने जैसे ही तार जोड़ने की कोशिश की, वैसे ही उसे करंट लग गया। उसकी इलाज के दौरान बृहस्पतिवार को मौत हो गई। मृतक की पत्नी ने गांव के ही दो लोगों के खिलाफ थाने में तहरीर दी। बाजारशुकुल इलाके के सिधौली गाव निवासी शिव प्रसाद पासी (48) वर्ष मेहनत मजदूरी कर परिवार की जीविका चलता था। सूत्रों के मुताबिक गांव के बाहर स्थित बिजली सप्लाई लाइन का तार टूट गया था। जिससे कुछ लोगों के घरों में बिजली आपूर्ति बंद थी। बिजली आपूर्ति बहाल कराने को लेकर गांव के दो सगे भाइयों ने योजना बनाई। उन्होंने मजदूर शिव प्रसाद को पैसे का लालच दिया, और कहा कि सर्विस लाइन का टूटा तार वह जोड़ दे।
विज्ञापन

जान की परवाह किए बिना लालच में आकर शिव प्रसाद उन लोगों की बात मानने को तैयार हो गया। जैसे ही उसने लाइन जोड़ने की कोशिश की, वैसे ही उसे जबरदस्त करंट लग गया। आनन फानन में लोग उसे सीएचसी ले गए। जहां बृहस्पतिवार को उसकी मौत हो गई। शिव प्रसाद की मौत के बाद उसकी पत्नी शिवपता ने बुलाकर ले जाने वालों पर गंभीर आरोप लगाया है। आरोप है कि इन लोगों की वजह से उसके पति की जान गई है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज नहीं किया था। थानाध्यक्ष तनुज कुमार पाल ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

शिव प्रसाद की मौत से उसके परिवार के सिर से एक जिम्मेदार का साया उठ गया। शिव प्रसाद मेहनत मजदूरी कर अपने बच्चों का भरण पोषण करता था। उसके पांच बच्चे हैं। अब परिवार पर जीविका का भी संकट आ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed