फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Khichdi feast organized at Smriti Iranis residence

Amethi: स्मृति ईरानी के आवास पर खिचड़ी भोज कार्यक्रम का आयोजन, बड़ी संख्या में शामिल हुए लोग

Mon, 30 Jan 2023 09:03 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी
अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी Published by: विजय पुंडीर Updated Mon, 30 Jan 2023 09:03 PM IST
सार

केंद्रीय मंत्री व सांसद स्मृति ईरानी के साथ उनके पति जुबिन ईरानी भी खिचड़ी भोज में शामिल हुए। खिचड़ी भोज कार्यक्रम में प्रदेश सरकार में स्वास्थ्य राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह, सलोन विधायक अशोक कोरी, एमएलसी शैलेंद्र प्रताप सिंह, पूर्व विधायक जंग बहादुर सिंह शामिल हुए।

विज्ञापन
Khichdi feast organized at Smriti Iranis residence
सांसद स्मृति ईरानी व अन्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा कार्यालय के निकट मेदन मवई में केंद्रीय मंत्री व सांसद स्मृति ईरानी के नव निर्माणाधीन आवास पर सोमवार को खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया। खिचड़ी भोज कार्यक्रम में संसदीय क्षेत्र के पक्ष व विपक्ष दल के नेता मौजूद रहे।

विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री व सांसद स्मृति ईरानी के साथ उनके पति जुबिन ईरानी भी खिचड़ी भोज में शामिल हुए। खिचड़ी भोज कार्यक्रम में प्रदेश सरकार में स्वास्थ्य राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह, सलोन विधायक अशोक कोरी, एमएलसी शैलेंद्र प्रताप सिंह, पूर्व विधायक जंग बहादुर सिंह शामिल हुए। पक्ष व विपक्ष के नेताओं ने केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की मौजूदगी में बिरहा सम्राट जगन्नाथ यादव के गायन का आनंद लिया। इसके बाद सभी ने खिचड़ी भोज का लुप्त उठाया। यह पहला मौका था, जब केंद्रीय मंत्री पूरी तरह से सियासी चर्चा से दूर रहीं। वे मीडिया कर्मियों के सवालों पर कुछ भी कहने
विज्ञापन

से कतराती रहीं। 

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि यह राजनीतिक कार्यक्रम नहीं है। अमेठी की सांसद होने के नाते खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया है। इस मौके पर अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी पद्मश्री सुधा सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश कुमार अग्रहरि, सलोन की पूर्व विधायक आशा किशोर, भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गेश त्रिपाठी, महामंत्री सुधांशु शुक्ल, भाजयुमो अध्यक्ष विषुव मिश्र व अमरेंद्र सिंह पिंटू समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनकी मौजूदगी रही चर्चा का विषय
स्मृति की ओर से आयोजित खिचड़ी भोज में जनसत्ता दल के एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह उर्फ गोपालजी व अमेठी से सपा विधायक महाराजी देवी भी शामिल हुईं। स्मृति के खिचड़ी भोज में सपा विधायक को देखकर मौजूद लोग दंग रह गए। सपा व कांग्रेस के कई अन्य नेताओं की भी चर्चा का विषय रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed