फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Kendriya Vidyalaya started in new building

Amethi News: केंद्रीय विद्यालय का नए भवन में शुरू हुआ संचालन

Tue, 16 Jul 2024 02:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Tue, 16 Jul 2024 02:06 AM IST
विज्ञापन
Kendriya Vidyalaya started in new building
अमेठी सिटी। छह साल बाद जिले में संचालित केंद्रीय विद्यालय का संचालन सोमवार को ताला भीटा स्थित अपने निजी भवन में शुरू हो गया। पहले दिन बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए तो डीएम ने कक्षा संचालन का शुभारंभ करते हुए बच्चों को पढ़ाई के साथ सफलता के टिप्स दिए।
विज्ञापन


ताला स्थित केंद्रीय विद्यालय के नवनिर्मित भवन में सोमवार से कक्षा संचालन प्रारंभ किया गया। इस मौके पर स्कूल पहुंचीं डीएम निशा अनंत ने छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। इससे पहले केंद्रीय विद्यालय का संचालन पिंडोरिया स्थित राजकीय इंटर कॉलेज के परिसर में किया जा रहा था।
विज्ञापन


नवनिर्मित भवन में कक्षा संचालन प्रारंभ होने से बच्चे काफी उत्साहित दिखे। डीएम ने दीप प्रज्ज्वलित किया। मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर पूजा-अर्चना की। विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा स्वागत गीत एवं अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम ने विद्यालय परिसर में ध्वजारोहण भी किया। इसके बाद राष्ट्रगान हुआ। डीएम ने विद्यालय परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। विद्यालय में बच्चों द्वारा करीब 200 पौधे लगाए गए। विद्यालय के प्रधानाचार्य केडी मिश्र ने बताया कि विद्यालय में 406 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed