{"_id":"615de9d58ebc3e656e3c74c4","slug":"keep-a-close-eye-on-the-elements-spreading-rumors-amethi-news-lko5989501165","type":"story","status":"publish","title_hn":"अफवाह फैलाने वाले तत्वों पर रखें पैनी नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अफवाह फैलाने वाले तत्वों पर रखें पैनी नजर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरीगंज (अमेठी)। नवरात्र, दशहरा, बारावफात व अन्य त्योहारों को लेकर डीएम व एसपी ने कलेक्ट्रेट सभागार में अफसरों तथा विभिन्न संप्रदाय के धर्मगुरुओं व संभ्रांत नागरिकों के साथ बैठक की। इसमें डीएम ने त्योहारों के दौरान अफवाह फैलाने वालों पर पैनी नजर रखने, भाईचारे के साथ त्योहार मनाने, कोविड गाइडलाइन का पूरी तरह पालन करने तथा बिना अनुमति पूजा पंडाल तथा रामलीला का मंचन न करने को कहा।
आगामी त्योहारों को लेकर डीएम अरुण कुमार व एसपी दिनेश सिंह ने कलेक्ट्रेट सभागार में पुलिस व प्रशासनिक अफसरों, धर्म गुरुओं तथा संभ्रांत लोगों के साथ बैठककर कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि त्योहारों में कोविड गाइडलाइन का पालन करना अनिवार्य होगा। पूजा पंडाल, विजयदशमी मेला, रामलीला मंचन व जुलूस के आयोजन से पूर्व प्रशासन की अनुमति लेनी अनिवार्य होगी।
उन्होंने कहा कि सभी त्योहार पारंपरिक तरीके से भाईचारे का संदेश देते हुए मनाएं। अफसर पूजा पंडाल स्थापित करने व रामलीला मंचन की अनुमति देने से पूर्व आयोजकों द्वारा यह सुनिश्चित करा लें की पूजा पंडाल व रामलीला मंच की स्थापना से सार्वजनिक आवागमन प्रभावित न हो, प्रतिमाओं की स्थापना पारंपरिक परंतु खाली स्थान पर की जाए, उनका आकार यथासंभव छोटा रखा जाए तथा मैदान की क्षमता से अधिक लोग न जुटें।
विज्ञापन
दोनों अधिकारियों ने प्रतिमाओं के विसर्जन में यथासंभव छोटे वाहनों का प्रयोग करने, विसर्जन कार्यक्रम में न्यूनतम व्यक्तियों के शामिल होने, विसर्जन के रूट प्लान, विसर्जन स्थलों का चिह्नांकन, अधिकतम व्यक्तियों की संख्या का निर्धारण, शारीरिक दूरी का पालन जैसे कई बिंदुओं की पूर्व में ही योजना बनाने का निर्देश दिया। संवेदनशील स्थलों पर समुचित सुरक्षा व्यवस्था तथा विशेष सतर्कता बरतने का भी निर्देश दिया।
डीएम ने संवेदनशील/सांप्रदायिक एवं कंटेनमेंट जोन में पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती करने, त्योहारों पर सार्वजनिक स्थल यथा बस स्टेशन, रेलवे स्टेशन और संवेदनशील स्थान/धार्मिक स्थल पर आवश्यक व्यवस्थाएं/चेकिंग इत्यादि कराते हुए सघन तलाशी की व्यवस्था के लिए स्वान दल, आतंकवादी निरोधक दस्ता एवं बम निरोधक दल की तैनाती सुनिश्चित करने की बात कही।
उन्होंने बिजली, पेयजल एवं साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने, सभी सरकारी अस्पतालों को तैयार हालत में रखते हुए डॉक्टर तथा पैरामेडिकल स्टाफ की ड्यूटी चक्रवार लगाने का भी निर्देश दिया। असामाजिक तत्व एवं अफवाह फैलाने वालों पर विशेष ध्यान देते हुए सोशल मीडिया की नियमित मॉनिटरिंग की जाए। बैठक में एडीएम एसपी सिंह, एएसपी वीके पांडे, सीएमओ डॉ. आशुतोष दुबे के साथ ही सभी एसडीएम, सीओ, थानाध्यक्ष, विभिन्न संप्रदायों के धर्मगुरु तथा संभ्रांत नागरिक मौजूद रहे।