फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Kashi Vishwanath Express suddenly cancelled, passengers worried

Amethi News: अचानक काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस निरस्त, यात्री परेशान

Fri, 22 Nov 2024 01:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Fri, 22 Nov 2024 01:31 AM IST
विज्ञापन
Kashi Vishwanath Express suddenly cancelled, passengers worried
अमेठी सिटी। लगातार विलंब से चल रही वाराणसी-दिल्ली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस का संचालन नियमित करने के लिए विभाग ने बृहस्पतिवार को अचानक उसे निरस्त कर दिया। इससे दिल्ली की यात्रा करने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इसके अतिरिक्त अप व डाउन जनसाधारण एक्सप्रेस सहित अन्य ट्रेनें भी देरी से गौरीगंज आईं।
विज्ञापन



लखनऊ-प्रतापगढ़ रेल ट्रैक पर संचालित ट्रेनों की लेटलतीफी का आलम बृहस्पतिवार को भी जारी रहा। बुधवार को दिल्ली से रवाना होकर रात 11:26 बजे आने वाली डाउन काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस ट्रेन 25 घंटे देरी से बृहस्पतिवार रात 10:11 बजे गौरीगंज पहुंची। ट्रेन के 25 घंटे विलंब से संचालित होने के कारण रेलवे ने बृहस्पतिवार को वाराणसी-दिल्ली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस का संचालन अचानक निरस्त कर दिया।
विज्ञापन



अप काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस का संचालन निरस्त होने के बाद स्टेशन पहुंचे यात्रियों को अपना टिकट निरस्त कराकर यात्रा स्थगित करनी पड़ी। इसके साथ ही आनंद विहार-दानापुर साढ़े चार घंटे देरी गौरीगंज आई। दानापुर-आनंद विहार जनसाधारण एक्सप्रेस बुधवार रात 10:55 बजे के बजाए बृहस्पतिवार सुबह 5:40 बजे आई। इस ट्रेन के यात्रियों को पूरी रात प्लेटफार्म पर ट्रेन की प्रतीक्षा करनी पड़ी। इसके अलावा मरुधर एक्सप्रेस, योगनगरी एक्सप्रेस, जनता एक्सप्रेस, पंजाब मेल सहित अन्य ट्रेन भी देरी से गौरीगंज आने के बाद गंतव्य को रवाना हुई। स्टेशन अधीक्षक प्रवीण सिंह ने बृहस्पतिवार को वाराणसी-दिल्ली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस का संचालन निरस्त होने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed