फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Kashi Vishwanath and Udyognagri Express canceled

काशी विश्वनाथ व उद्योगनगरी एक्सप्रेस निरस्त

Wed, 22 Sep 2021 10:53 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Sep 2021 10:53 PM IST
विज्ञापन
Kashi Vishwanath and Udyognagri Express canceled
गौरीगंज (अमेठी)। लखनऊ-प्रतापगढ़ रेलखंड पर संचालित दो जोड़ी एक्सप्रेस ट्रेनें बुधवार को अचानक निरस्त कर दी गईं। इससे इन ट्रेनों से यात्रा करने के लिए स्टेशन पहुंचे लोगों में हड़कंप मच गया। आरक्षण अवधि समाप्त होने से टिकट निरस्त कराने के लिए यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी। रेलवे की ओर से जारी आदेश में काशी विश्वनाथ व उद्योग नगरी को 26 सितंबर तक निरस्त करने की बात कही गई है।
विज्ञापन

वाराणसी से नई दिल्ली व प्रतापगढ़ के बीच संचालित काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस व प्रतापगढ़-लोकमान्य के बीच संचालित उद्योगनगरी एक्सप्रेस का संचालन बुधवार को विभाग ने अचानक निरस्त कर दिया। काशी विश्वनाथ को रामपुर स्टेशन के बाद नॉन इंटरलाकिंग के कारण तो उद्योग नगरी को भोपाल के पास दोहरीकरण कार्य को पूरा करने के लिए निरस्त करने की बात कही गई है।
विज्ञापन

दोनों ट्रेनें 26 सितंबर तक निरस्त करने के जानकारी सार्वजनिक होने के बाद यात्रियों में हड़कंप मचा गया। स्टेशन पहुंचने के बाद जानकारी होने तथा आरक्षण अवधि समाप्त होने के कारण यात्रियों को टिकट निरस्त करवाने के लिए खासी परेशानी उठानी पड़ी। बिना पूर्व सूचना ट्रेन निरस्त होने से यात्रियों में खासा आक्रोश भी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्टेशन मास्टर प्रवीण सिंह ने काशी विश्वनाथ व उद्योगनगरी एक्सप्रेस निरस्त होने की बात स्वीकार करते हुए बताया कि यात्रियों के आरक्षित टिकट निरस्त कराने के लिए काउंटर संचालित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed