फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Karwa Chauth market adorned with decorated sieves and henna (mehndi)

Amethi News: करवा-चलनी और मेहंदी से सजा करवा चौथ का बाजार

Thu, 29 Oct 2026 12:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Thu, 29 Oct 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
Karwa Chauth market adorned with decorated sieves and henna (mehndi)
बर्तन दुकान पर करवा चौथ के लिए बर्तन खरीदती महिलाएं।-संवाद
अमेठी सिटी। करवा चौथ को लेकर बुधवार को अमेठी और गौरीगंज के बाजारों में रौनक छाई रही। बृहस्पतिवार को व्रत होने के कारण महिलाएं एक दिन पहले ही पूजा और सजने-संवरने की तैयारियां पूरी करने में जुटी रहीं। इस बार पति-पत्नी की तस्वीर वाली सजावटी पूजा थाली भी खास आकर्षण बनी है।
विज्ञापन



महिलाएं करवा, चलनी, दीपक, साड़ी, चूड़ी और अन्य शृंगार के सामान पसंद कर रही थीं। सौंदर्य प्रसाधन केंद्रों में शृंगार और केश सज्जा के लिए पूछताछ हुई। मेहंदी केंद्रों पर आकर्षक डिजाइन बनवाने के लिए महिलाएं पहुंची। मिठाई, फल, पूजा सामग्री और पति के लिए उपहारों की भी खरीदारी हुई। बाजार में बढ़ी चहल-पहल से दुकानदारों को अच्छे कारोबार की उम्मीद है। गौरीगंज के दुकानदार मनोज अग्रहरि ने बताया कि फोटो वाली थाली को लेकर ग्राहक दिलचस्पी दिखा रहे हैं। अमेठी की पूजा मिश्रा ने कहा कि वह करवा चौथ पर हाथों में मेहंदी लगवाने के साथ सौंदर्य प्रसाधन केंद्र भी जाएंगी। सौंदर्य प्रसाधन केंद्र संचालिका नेहा वर्मा के मुताबिक, त्योहार के चलते महिलाएं शृंगार और केश सज्जा के लिए संपर्क कर रही हैं।
विज्ञापन



करवा चौथ की खरीदारी करवा चौथ की पूजा में करवा, छलनी, पूजा की थाली, दीपक, रोली, अक्षत, कलावा, धूपबत्ती और कपूर की जरूरत होती है। रात में चांद निकलने पर अर्घ्य देने के लिए जल का लोटा भी तैयार रखा जाता है। कुछ महिलाएं तैयार पूजा थाली खरीद रही हैं तो कुछ अलग-अलग सामान लेकर अपनी थाली सजा रही हैं। दुकानदार राजेश गुप्ता बताते हैं कि ग्राहक पूजा से जुड़ी सामग्री एक साथ खरीदना पसंद कर रहे हैं। अमेठी की ममता सिंह ने पूजा के लिए करवा, छलनी और दीपक खरीदे।
विज्ञापन
विज्ञापन



मिठाई, फल और उपहारों की मांग करवा चौथ पर पूजा में चढ़ाने और परिवार के साथ बांटने के लिए मिठाई और फल भी खरीदे जा रहे हैं। फल विक्रेता राजू मौर्य ने बताया कि त्योहार के चलते लोग पूजा के लिए फल खरीद रहे हैं। मिठाई दुकानदार विनोद हलवाई के मुताबिक, लोग घर के लिए मिठाई लेने के साथ पूजा में चढ़ाने के लिए भी मिठाई खरीद रहे हैं। बाजार में घड़ी, बटुआ, इत्र, कप और चित्र फ़्रेम जैसे उपहारों की भी मांग है। अमेठी की शालिनी सिंह ने पूजा सामग्री के साथ पति के लिए उपहार भी खरीदे।


प्रमुख सामान के दाम

मिट्टी का करवा 20-80 रुपये
सजावटी करवा 80-250 रुपये

साधारण छलनी 30-100रुपये
पूजा की थाली 100-350 रुपये

पति-पत्नी की फोटो वाली थाली 250-700 रुपये
दीपक का सेट 20-60रुपये

रोली-अक्षत का पैकेट 10-30 रुपये
कलावा 10-30 रुपये

मिठाई 200-500 प्रति किलो रुपये
फल की टोकरी 150-500 रुपये

रंगोली के रंग 20- 100 रुपये
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed