{"_id":"6570cc65acf4b7b4a601dcb4","slug":"karni-sena-workers-took-to-the-streets-and-demonstrated-amethi-news-c-96-1-ame1003-10010-2023-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: सड़क पर उतरे करणी सेना के कार्यकर्ता, प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: सड़क पर उतरे करणी सेना के कार्यकर्ता, प्रदर्शन
Thu, 07 Dec 2023 01:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Thu, 07 Dec 2023 01:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तिलोई (अमेठी)। जयपुर में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष की हत्या के मामले को लेकर बुधवार को पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। हत्यारों को फांसी देने की मांग को लेकर पदाधिकारियों ने प्रदर्शन कर राज्यमंत्री संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेडी की मंगलवार को जयपुर में बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। घटना से नाराज करणी सेना के कार्यकर्ता व पदाधिकारी तिलोई तहसील परिसर में सैकड़ों की संख्या में करणी सेना के पदाधिकारियों ने प्रदर्शन करते हुए स्थानीय विधायक व सूबे के राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपते हुए हत्यारों को फांसी देने के साथ मृतक के परिजनों को सुरक्षा दिलाई जाने की मांग किया।
करणी सेना के पदाधिकारियों ने चेतावनी देते हुए कहाकि अगर ऐसा नहीं हुआ तो पूरे प्रदेश में करणी सेना आंदोलन करने के लिए मजबूर होगी। इस मौके पर विष्णु प्रताप सिंह, आशीष सिंह, राजकपूर सिंह, जितेन्द्र प्रताप सिंह, रितेश सिंह सहित सैकड़ों संख्या में लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
करणी सेना के पदाधिकारियों ने चेतावनी देते हुए कहाकि अगर ऐसा नहीं हुआ तो पूरे प्रदेश में करणी सेना आंदोलन करने के लिए मजबूर होगी। इस मौके पर विष्णु प्रताप सिंह, आशीष सिंह, राजकपूर सिंह, जितेन्द्र प्रताप सिंह, रितेश सिंह सहित सैकड़ों संख्या में लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन