फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Jumped into canal after dispute with wife

Amethi News: पत्नी से विवाद के बाद नहर में लगाई छलांग

Sat, 20 Jul 2024 04:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sat, 20 Jul 2024 04:11 AM IST
विज्ञापन
Jumped into canal after dispute with wife
तिलोई (अमेठी)। मोहनगंज थाना क्षेत्र के तिलोई कस्बा स्थित शारदा सहायक खंड-28 में शुक्रवार शाम चेतरा बुजुर्ग गांव निवासी आशाराम (26) ने बाइक खड़ी कर नहर में छलांग लगा दी। मौके से गुजर रहे राहगीर युवक को डूबता देखकर चिल्लाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने नहर में कूदकर आशाराम को बाहर निकाला। पुलिस युवक को अपने साथ थाने लेकर गई। प्रारंभिक जांच पड़ताल में पता चला है कि आशाराम का दोपहर में पत्नी के साथ विवाद हुआ था। इसके बाद नहर में छलांग लगा दी। गनीमत रही कि लोगों ने उसे बचा लिया। थानाध्यक्ष बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि युवक के परिजनों को सूचना देकर मामले में जांच पड़ताल की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed