फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Joined BJP in the morning, returned to Congress in the evening

Amethi News: सुबह भाजपा में शामिल हुए, शाम को कांग्रेस में वापसी

Fri, 19 Apr 2024 02:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Fri, 19 Apr 2024 02:41 AM IST
विज्ञापन
Joined BJP in the morning, returned to Congress in the evening
स्मृति इरानी के साथ विकास अग्रहरि।
अमेठी सिटी। सियासत का खेल शुरू हो गया है। बृहस्पतिवार को एक अलग नजारा देखने को मिला। सुबह भाजपा ने दावा किया कि केंद्रीय मंत्री स्मृति जूबिन इरानी की मौजूदगी में कांग्रेस सोशल मीडिया के प्रदेश सह समन्वयक विकास अग्रहरि ने भाजपा का दामन थाम लिया है। यह खबर तेजी के साथ सियासी गलियारे में फैल गई।
विज्ञापन

हालांकि, शाम को कांग्रेस भवन में प्रेस वार्ता आयोजित कर विकास अग्रहरि ने कहा कि वह अमेठी सांसद से सिर्फ शिष्टाचार वश मिलने गए थे, भाजपा में शामिल होने की बात को उन्होंने खारिज किया है। कहा कि वह पूरी तरह से कांग्रेस के साथ है।
विज्ञापन

भाजपा प्रवक्ता चंद्र मौलि सिंह ने दावा किया था कि केंद्रीय महिला एवं बाल विकास व अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री स्मृति जूबिन इरानी की मौजूदगी में कांग्रेस के प्रदेश सह समन्वयक विकास अग्रहरि ने बृहस्पतिवार को भाजपा का दामन थाम लिया है। भाजपा जिलाध्यक्ष राम प्रसाद मिश्र ने विकास अग्रहरि को पार्टी में शामिल करते हुए उन्हें पटका भी पहनाया। इसका फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद शाम को ही पूर्व एमएलसी दीपक सिंह ने कांग्रेस कार्यालय में प्रेस वार्ता का आयोजन किया। जहां जगदीशपुर के रानीगंज निवासी विकास अग्रहरि ने बताया कि वह बृहस्पतिवार की सुबह शिष्टाचार वश सांसद स्मृति ईरानी से मिलने उनके आवास पर गए थे, जहां भाजपा जिलाध्यक्ष राम प्रसाद मिश्र ने राम मंदिर प्रसाद स्वरूप भगवा गमछा उनके गले में डाल दिया।

सांसद आवास के बाहर आने पर मीडिया के माध्यम से पता चला कि उन्हें भाजपा ज्वाइन करा दिया गया है। जबकि ऐसा कुछ भी नहीं है। वह पूरी तरह से कांग्रेस के साथ है। वे आत्मा से कल भी कांग्रेस में थे आज भी हैं, आगे भी कांग्रेस में ही रहेंगे।

भाजपा जिलाध्यक्ष राम प्रसाद मिश्र ने कहा कि विकास बृहस्पतिवार की सुबह भाजपा ज्वाइन करने के लिए ही आए थे, जिसके चलते उन्हें पार्टी में ज्वाइन कराया गया। शाम तक वह किसी के बहकावे में आकर वापस हो गए हैं। कहा कि अब आगे से जिसे पार्टी में ज्वाइन कराया जाएगा, उसका लिखित व रिकार्ड बयान भी रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed