फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Jewellery worth Rs 7 lakh looted after taking a woman hostage

Amethi News: महिला को बंधक बनाकर लूटे सात लाख के गहने

Tue, 09 Sep 2025 12:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Tue, 09 Sep 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
Jewellery worth Rs 7 lakh looted after taking a woman hostage
अमेठी। संग्रामपुर के सरैया बड़गांव में सोमवार दोपहर नकाबपोश बदमाशों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया। बाइक से पहुंचे दो बदमाश जल निगम कर्मचारी बनकर घर में घुसे और पिस्टल के दम पर महिला को बंधक बनाकर सात लाख के गहने व 10 हजार रुपये लूट लिए।
विज्ञापन




सरैया बड़गांव निवासी मंगेश मौर्य ने बताया कि वह सोमवार को अमेठी में कोचिंग पढ़ाने गए थे। घर पर उनकी पत्नी वंदना अकेली थीं, जबकि मां रामपति किसी परिचित के घर गई थीं। दोपहर करीब 12 बजे बाइक सवार दो नकाबपोश युवक पहुंचे और खुद को जल निगम का कर्मचारी बताते हुए पानी का कनेक्शन व टोंटी लगाने की बात कही। पत्नी ने विश्वास कर दोनों को घर में प्रवेश करने दिया।
विज्ञापन



घर के अंदर घुसते ही बदमाशों ने पिस्टल निकाल ली और पत्नी को डराकर पहले सीसीटीवी कैमरे बंद कराए। इसके बाद अलमारी में रखे गहने और नकदी निकालने को मजबूर किया। बदमाशों ने करीब सात लाख रुपये के जेवर और 10 हजार रुपये कब्जे में ले लिए। इतना ही नहीं, पत्नी के पहने गहने भी उतरवा लिए। महिला को बंधक बनाकर वारदात करने के बाद दोनों बदमाश बाइक पर सवार होकर भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन




वारदात के बाद वंदना ने किसी तरह हिम्मत जुटाकर शोर मचाया। आसपास के लोग पहुंचे तो उन्होंने जानकारी दी। इसके बाद फोन कर पति को घटना से अवगत कराया गया। जानकारी मिलते ही मंगेश मौर्य घर पहुंचे और पुलिस को सूचित किया। पुलिस टीम ने घटनास्थल का जायजा लिया और पूछताछ शुरू की। थाना प्रभारी अखिलेश सिंह ने बताया कि वारदात की जांच की जा रही है। घर के सीसीटीवी फुटेज देखे जा रहे हैं। आसपास मौजूद लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। पूरे मामले में तथ्य संदिग्ध प्रतीत हो रहे हैं। जांच पूरी होने के बाद वास्तविक स्थिति स्पष्ट होगी।





ग्रामीणों का कहना है कि दिनदहाड़े हुई इस वारदात ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। लोगों का कहना है कि नकाबपोश बदमाशों का जल निगम कर्मचारी बनकर घर में घुसना पुलिस की गश्त और सतर्कता पर सवाल उठाता है। फिलहाल पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए बदमाशों की तलाश तेज कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed