फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Jaynagar-Anand Vihar summer special reached six and a half hours late

Amethi News: साढ़े छह घंटे देरी से पहुंची जयनगर-आनंद विहार समर स्पेशल

Mon, 17 Jun 2024 02:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Mon, 17 Jun 2024 02:20 AM IST
विज्ञापन
Jaynagar-Anand Vihar summer special reached six and a half hours late
अमेठी सिटी। गर्मी के दिनों में ट्रेनों का परिचालन समय से नहीं हो पा रहा है। रविवार को जयनगर-आनंद विहार समर स्पेशल व लखनऊ-प्रयागराज संगम ट्रेनों का परिचालन विलंब से हुआ। ट्रेनों के विलंब से संचालित होने से यात्रियों को गर्मी में प्लेटफार्म पर ट्रेन की प्रतीक्षा करनी पड़ी।
विज्ञापन


जयनगर-आंनद विहार के बीच संचालित समर स्पेशल ट्रेन का संचालन समय से नहीं हो पा रहा है। लोगों को दिल्ली के लिए कन्फर्म टिकट तो मिल जा रहा है लेकिन ट्रेन के विलंब से संचालित होने से यात्रियों का पूरा दिन इंतजार में बीत जाता है। रविवार को अमेठी स्टेशन पर ट्रेन के पहुंचने का समय सुबह 6:44 से पहले यात्री पहुंच गए। स्टेशन पहुंचने के बाद पता चला कि ट्रेन साढ़े छह घंटे विलंब से संचालित हो रही है। दोपहर 2:20 बजे तक यात्रियों को इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन

लखनऊ-प्रयागराज संगम भी दो घंटे देरी से संचालित हुई। गंगा दशहरा पर्व होने से ट्रेन से यात्रा करने के लिए पहुंचे यात्रियों को प्रतीक्षा करनी पड़ी तो सर्वाधिक परेशानी इसी ट्रेन से वापसी को लेकर रही। इतना ही दिल्ली-प्रतापगढ़ पद्मावत एक्सप्रेस भी दो घंटे देरी से गौरीगंज पहुंची। अन्य ट्रेन भी 30 से 50 मिनट विलंब से संचालित हुई। स्टेशन अधीक्षक प्रवीण सिंह ने बताया कि ट्रेन विलंब से संचालित होने से यात्रियों को परेशानी न हो, इसके लिए सूचना देने के साथ प्रतीक्षा करने की व्यवस्था वेटिंग हॉल में बनाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed