{"_id":"66d62722b29ec0b44a0667c4","slug":"jansadharan-express-arrived-late-by-thirteen-and-a-half-hours-amethi-news-c-96-1-ame1009-124819-2024-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: साढ़े तेरह घंटे विलंब से पहुंची जनसाधारण एक्सप्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: साढ़े तेरह घंटे विलंब से पहुंची जनसाधारण एक्सप्रेस
Tue, 03 Sep 2024 02:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Tue, 03 Sep 2024 02:29 AM IST
विज्ञापन
अमेठी सिटी। उमस भरी गर्मी के दिनों में ट्रेनों का परिचालन समय से नहीं हो पा रहा है। रविवार रात दानापुर-आनंद बिहार जन साधारण एक्सप्रेस से यात्रा करने पहुंचे लोगों को पूरी रात प्लेटफार्म पर गुजारनी पड़ी। ट्रेन रात में 11:55 के बजाय सोमवार दोपहर 01:36 बजे गौरीगंज पहुंची। इसके अतिरिक्त अप पंजाब मेल सहित कई अन्य ट्रेनों का परिचालन भी विलंब से हुआ।
पिछले कुछ दिनों से लखनऊ-प्रतापगढ़-वाराणसी रेलखंड पर ट्रेनों की बिगड़ी परिचालन व्यवस्था में सुधार नहीं हो पा रहा है। ट्रेनों के विलंब की अवधि बढ़ती जा रही है। आनंद बिहार-दानापुर के बीच प्रतिदिन अप व डाउन में संचालित साधारण कोच वाली जनसाधारण एक्सप्रेस यात्रियों को सर्वाधिक रुला रही है।
दानापुर से आनंद बिहार जाने वाली ट्रेन साढ़े तेरह घंटे विलंब से सोमवार दोपहर 01:36 बजे गौरीगंज पहुंची। ऐसे में यात्रियों को उमस भरी गर्मी में पूरी रात प्लेटफार्म पर ट्रेन की प्रतीक्षा करनी पड़ी। इसके अतिरिक्त पद्मावत एक्सप्रेस चार घंटे व पंजाब मेल एक घंटे विलंब से गौरीगंज पहुंची।
विज्ञापन
दिल्ली-वाराणसी काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस भी तीन घंटे की देरी से गौरीगंज पहुंची। स्टेशन अधीक्षक प्रवीण सिंह ने बताया कि लंबी दूरी की कुछ ट्रेनें विलंब से संचालित हुई हैं।