फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Jansadharan Express arrived five hours late

Amethi News: पांच घंटे देरी से पहुंची जनसाधारण एक्सप्रेस

Sat, 27 Dec 2025 12:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sat, 27 Dec 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
Jansadharan Express arrived five hours late
 गौरीगंज रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की प्रतीक्षा करते यात्री। संवाद
टिकरिया। कड़ाके की ठंड और घने कोहरे के कारण गौरीगंज रेलवे स्टेशन से होकर गुजरने वाली ट्रेनों का संचालन शुक्रवार को प्रभावित रहा। कई प्रमुख ट्रेनों के निरस्त रहने और कई के तय समय से काफी देर से पहुंचने के कारण यात्रियों को परेशानी हुई। प्लेटफार्म पर सुबह से ही यात्रियों की भीड़ नजर आई और लोगों को ठंड में इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन



वाराणसी-दिल्ली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस और आनंद विहार-मालदा टाउन एक्सप्रेस का संचालन शुक्रवार को निरस्त रहा। इन ट्रेनों से यात्रा करने पहुंचे लोगों को परेशानी हुई। कुछ यात्रियों ने बस और अन्य साधनों की तलाश की, जबकि कई लोग निराश होकर लौट गए। ट्रेनों की स्थिति की जानकारी लेने के लिए पूछताछ काउंटर पर भी भीड़ लगी रही।
विज्ञापन



हावड़ा से अमृतसर जाने वाली पंजाब मेल करीब तीन घंटे की देरी से गौरीगंज स्टेशन से रवाना हुई। इस ट्रेन से यात्रा करने पहुंचे राजमंगल ने बताया कि उन्हें प्लेटफार्म पर लंबे समय तक इंतजार करना पड़ा। ठंड के बीच बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को सबसे अधिक दिक्कत हुई। दानापुर से आनंद विहार जाने वाली जनसाधारण एक्सप्रेस लगभग पांच घंटे विलंब से गौरीगंज स्टेशन पहुंची। इसके अलावा कई अन्य ट्रेनें भी 40 मिनट से एक घंटे की देरी से संचालित हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन



स्टेशन अधीक्षक प्रवीण सिंह ने बताया कि काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस और आनंद विहार-मालदा टाउन एक्सप्रेस के निरस्त रहने की सूचना पहले ही जारी कर दी गई थी। उन्होंने कहा कि मौसम की स्थिति के कारण ट्रेन संचालन प्रभावित हो रहा है। यात्रियों से अपील की गई कि यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति की जानकारी अवश्य कर लें, ताकि अनावश्यक परेशानी से बचा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed