फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Jansadharan Express arrived eight hours late

Amethi News: आठ घंटे देरी से पहुंची जनसाधारण एक्सप्रेस

Fri, 20 Jun 2025 12:58 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Fri, 20 Jun 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
Jansadharan Express arrived eight hours late
गौरीगंज रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की प्रतीक्षा करते यात्री। संवाद
अमेठी सिटी। ट्रेनों की लेटलतीफी से यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है। बुधवार रात आनंद विहार से दानापुर के बीच चलने वाली जनसाधारण एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय रात 11:56 बजे के बजाय आठ घंटे देरी से बृहस्पतिवार सुबह 7:20 बजे गौरीगंज रेलवे स्टेशन पहुंची। वहीं, दानापुर से आनंद विहार की ओर जाने वाली जनसाधारण एक्सप्रेस भी पांच घंटे विलंब से स्टेशन पहुंची।
विज्ञापन



ट्रेन का घंटों इंतजार करने वाले यात्रियों ने नाराजगी जताई। दिल्ली के यात्री संजय कुमार ने कहा कि पूरी रात प्लेटफार्म पर बैठकर काटनी पड़ी। इस दौरान कोई सूचना भी नहीं दी गई। वहीं, प्रयागराज जा रहीं रुचि सिंह ने बताया कि एक घंटे की यात्रा के लिए छह घंटे इंतजार करना पड़ा। इससे बच्चों को बहुत दिक्कत हुई।
विज्ञापन




इतना ही नहीं पद्मावत एक्सप्रेस, पंजाब मेल, जनता एक्सप्रेस, अर्चना एक्सप्रेस, मरुधर एक्सप्रेस, योगनगरी एक्सप्रेस, लखनऊ-प्रयागराज संगम, काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनें दो से आठ घंटे तक देरी से पहुंचीं। इससे यात्रियों को न केवल परेशानी हुई, बल्कि उनकी यात्रा योजनाएं भी प्रभावित हुईं। गौरीगंज स्टेशन अधीक्षक प्रवीण सिंह ने बताया कि तकनीकी कारणों और रेल यातायात की व्यस्तता से ट्रेनों के संचालन में देरी हो रही है। यात्रियों को समय-समय में ट्रेनों से जुड़ी जानकारी दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed