फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   janamashti will be celebrated today

सजने लगीं झांकियां, मंदिरों में तेज हुई तैयारियां

Sun, 29 Aug 2021 08:44 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 29 Aug 2021 08:44 PM IST
विज्ञापन
janamashti will be celebrated today
अमेठी। लीलाधर भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव हिंदु धर्म में जन्माष्टमी के रूप में मनाया जाता है। जन्माष्टमी पर्व पर होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों को लेकर लोग तैयारियों में जुट गए हैं। रविवार देर शाम से झांकियां सजनी शुरू हो गईं। आज जिले भर में जन्माष्टमी पर विशेष आयोजन होंगे।
विज्ञापन

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व सोमवार को क्षेत्र में धूमधाम से मनाया जाएगा। पर्व को लेकर विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। रविवार को ही मंदिरों को सजाने संवारने की तैयारियां शुरू कर दी गई थी। बाजारों में लोगों ने पर्व को लेकर सामानों की खरीददारी भी की।
विज्ञापन

वैदिक परंपरा के अनुरूप भादों मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि की मध्य रात्रि 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण का प्राकट्य उत्सव मनाया जाता है। नगर सहित ग्रामीण अंचल में भी लोगों ने जन्माष्टमी पर आयोजन किया है। शहर के हनुमानगढ़ी मंदिर, गांधी चौक, अस्पताल गली, गौरीगंज रोड, रायपुर फुलवारी, देवीपाटन मंदिर परिसर, बारामासी, सोमपुर मनकंठ, टीकरमाफी सहित कई स्थानों पर दर्जनों झांकियां सजाई जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आयोजकों ने बताया कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर झांकियां एक दिन पहले ही सज जाती हैं लेकिन कोविड-19 के मद्देनजर इस बार झांकियां रविवार देर शाम से सजनी शुरू होंगी तो कुछ झांकियां सोमवार सुबह से सजाई जाएंगी।

थाना क्षेत्र मुंशीगंज के गांव बेहटा में द्वारिकाधीश भगवान का भव्य मंदिर निर्माण कराया गया है। जन्माष्टमी पर्व पर मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम की शुरुआत भी की जाएगी। मंदिर के संस्थापक पंडित राम निरंजन मिश्र ने बताया कि जन्माष्टमी से शुरू होकर यह कार्यक्रम तीन दिन तक चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed