{"_id":"69ff872e6bb673c3e404e757","slug":"jammed-by-placing-dead-body-on-the-road-amethi-news-c-96-1-ame1002-165392-2026-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: सड़क पर शव रखकर लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: सड़क पर शव रखकर लगाया जाम
Sun, 10 May 2026 12:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sun, 10 May 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
गौरीगंज-अठेहा मार्ग पर महिला की मौत के बाद मार्ग जाम कर प्रदर्शन करते ग्रामीण। -संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहगढ़। डंपर की चपेट में आकर जान गंवाने वाली गौरीगंज के पठानपुर गांव निवासी मायावती का शव शनिवार को गांव पहुंचते ही गुस्सा भड़क गया। आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने शव सड़क पर रखकर गौरीगंज-अठेहा मार्ग जाम कर दिया। आर्थिक मदद और आरोपी चालक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर करीब दो घंटे तक प्रदर्शन चलता रहा। जाम के चलते सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई और राहगीरों को परेशानी उठानी पड़ी।
मायावती (40) की शुक्रवार को गौरीगंज-सैंठा मार्ग पर डंपर की चपेट में आने से मौत हो गई थी। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचा तो ग्रामीण जुट गए। भीम आर्मी के शैलेंद्र, दीपांशु और अन्य पदाधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। परिजन डंपर मालिक से आर्थिक सहायता और आरोपी चालक की गिरफ्तारी की मांग पर अड़ गए। उनका कहना था कि मांगें पूरी न होने तक अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा।
स्थिति बिगड़ती देख पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। सीओ दिनेश मिश्र ने परिजनों और डंपर मालिक के बीच वार्ता कराई। बातचीत में डंपर मालिक ने 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने की बात कही। साथ ही पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ कार्रवाई का भरोसा दिया। इसके बाद परिजन अंतिम संस्कार के लिए राजी हो गए। करीब दो घंटे तक चले जाम के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लगी रही। कई लोगों को वैकल्पिक रास्तों से गुजरना पड़ा।