{"_id":"5e6bd78c8ebc3ea7e75c42ce","slug":"jagdishpur-inspector-suspend-amethi-news-lko5133485125","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोतवाल जगदीशपुर निलंबित, जायस के लाइन हाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोतवाल जगदीशपुर निलंबित, जायस के लाइन हाजिर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरीगंज (अमेठी)। एसपी ने भ्रष्टाचार के आरोप में जगदीशपुर कोतवाल को निलंबित तो लापरवाही के चलते जायस कोतवाल को लाइन हाजिर कर दिया है। एसपी ने कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के लिए चार थाना प्रभारियों के कार्य क्षेत्र में बदलाव करते हुए दो निरीक्षकों को नई तैनाती दी है।
एसपी डॉ. ख्याति गर्ग ने बृहस्पतिवार रात बड़ी कार्रवाई की। एसपी को कोतवाल जगदीशपुर अंगद प्रताप सिंह के खिलाफ लगातार पैसे लेकर अवैध रूप से निर्माण कराने समेत भ्रष्टाचार की शिकायतें मिल रही थीं। लगातार मिल रही शिकायतों से आजिज एसपी ने जांच कराई तो शिकायतें सहीं पाई गईं।
नाराज एसपी ने बृहस्पतिवार रात अंगद सिंह को निलंबित तो जायस कोतवाल रहे रमाकांत प्रसाद को लापरवाही के आरोप में लाइन हाजिर कर दिया। एसपी ने जिले की कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त रखने के लिए प्रभारी निरीक्षक संग्रामपुर विश्वनाथ यादव को इसी पद पर मोहनगंज कोतवाली, मोहनगंज कोतवाल राजेश कुमार सिंह को जगदीशपुर, फुरसतगंज कोतवाल राजीव सिंह को प्रभारी निरीक्षक संग्रामपुर तो शिवरतनगंज एसओ भरत उपाध्याय को जायस थानाध्यक्ष के पद पर स्थानांतरित कर दिया।
विज्ञापन
एसपी ने डीसीआरबी प्रभारी प्रेमचंद्र सिंह को प्रभारी निरीक्षक फुरसतगंज तथा अपराध शाखा में तैनात अजीत सिंह की तैनाती प्रभारी निरीक्षक शिवरतनगंज के पद पर करते हुए सभी को आदेश मिलते ही नए तैनाती स्थल पहुंचकर कार्यभार ग्रहण करने का आदेश दिया है।