फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   It is important to listen to Bhagwat Katha to keep the mind pure.

Amethi News: मन को शुद्ध रखने के लिए भागवत कथा सुनना जरूरी

Sun, 23 Nov 2025 12:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sun, 23 Nov 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
It is important to listen to Bhagwat Katha to keep the mind pure.
 सिंहपुर के उसरहा गांव में श्रीमद्भागवत कथा सुनतीं महिलाएं। संवाद
अमेठी सिटी। मन, तन और बुद्धि को पवित्र रखने के लिए कथा का आयोजन और श्रवण अत्यंत महत्वपूर्ण बताया गया। सत्संग से जुड़कर भक्ति मार्ग अपनाने वाला व्यक्ति अपने पथ पर स्थिर रहता है। ये बातें सिंहपुर के उसरहा गांव में श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन अयोध्या कालिका धाम पीठाधीश्वर प्रवाचक डॉ. शैलेंद्राचार्य महाराज ने शनिवार को कहीं।
विज्ञापन



प्रवाचक ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा कृष्ण भगवान की वाणी का स्वरूप है। इसमें पुराण, वेद और शास्त्रों का सार निहित है। श्रीमद्भागवत श्रवण मन को शुद्ध करने का सरल और प्रभावी मार्ग माना गया है। सद्कर्म से ही कथा सुनने की प्रेरणा जागृत होती है। उन्होंने कहा कि कथा के श्रवण से मनुष्य मोक्ष की प्राप्ति के साथ मृत्यु के भय से मुक्त होता है, इस कारण मानव जीवन में इसका विशेष स्थान है।
विज्ञापन




प्रवाचक ने राजा परीक्षित और आचार्य शुकदेव के संवाद पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि जब राजा परीक्षित को तक्षक नाग के डसने से मृत्यु की सूचना मिली तो उन्होंने शुकदेव मुनि की शरण ली और जीवन से मुक्ति का मार्ग पूछा। शुकदेव ने स्पष्ट किया कि सात दिन में मृत्यु निश्चित है, मगर श्रीमद्भागवत श्रवण से मृत्यु का भय समाप्त हो जाएगा और मुक्ति का मार्ग खुल जाएगा। इस अवसर पर बब्बू तिवारी, दीपू शुक्ला, अमरेश तिवारी, बृजेश तिवारी, मो. मासूम, प्रदीप तिवारी, करुणेश अग्निहोत्री, तुषार त्रिवेदी, संतोष दुबे, अविनाश शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed