फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   investigation

साक्ष्य एकत्र करने में जुटी जीआरपी

Sun, 14 Feb 2021 11:50 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 14 Feb 2021 11:50 PM IST
विज्ञापन
investigation
अमेठी। प्रदेश के पूर्व खनन मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति के भतीजे की संदिग्ध हालात में हुई मौत के मामले में जीआरपी की टीम साक्ष्य जुटाने लगी है। रविवार को टीम ने सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ ही कई संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की।
विज्ञापन

दुष्कर्म के मामले में जेल में निरुद्ध प्रदेश के पूर्व खनन मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति के भतीजे शुभम प्रजापति (20) का शव शुक्रवार सुबह बारामासी खेरौना के पास रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला था। शुभम के पिता जगदीश प्रजापति की तहरीर पर जीआरपी प्रतापगढ़ ने अज्ञात के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज किया। रेलवे एसपी सौमित्र यादव की ओर से सीओ संजीव सिन्हा की अगुवाई में गठित टीम कोतवाली पुलिस के सहयोग से साक्ष्य एकत्र करने में जुटी है। रविवार को टीम पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति के आवास विकास कॉलोनी स्थित मकान पर पहुंची। घर पर मौजूद हरीलाल से पूछताछ की। हरीलाल ने बताया कि सुरेंद्र व उनकी पत्नी पूर्व मंत्री के आवास में रहते हैं। शुभम सामने बने नए मकान में रहता था।
विज्ञापन

जीआरपी ने कमरे में साक्ष्य की खोजबीन की और मौजूद लोगों से पूछताछ की। पूर्व मंत्री के घर पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगालने के साथ ही शहर की ओर आने वाले रास्ते के प्रतिष्ठानों के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी देखी। टीम के एक अधिकारी ने बताया कि शुभम शहर की ओर जाने वाले रास्ते में लगे एक सीसीटीवी कैमरे में दिखा लेकिन तस्वीर स्पष्ट नहीं है। यह फुटेज परिजनों को दिखाकर पहचान कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed