फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Inter students get entangled in chemistry formulas

Amethi News: इंटर के परीक्षार्थी रसायन विज्ञान के सूत्रों में उलझे

Fri, 08 Mar 2024 12:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Fri, 08 Mar 2024 12:30 AM IST
विज्ञापन
Inter students get entangled in chemistry formulas
अमेठी सिटी। यूपी बोर्ड परीक्षा 11 वें दिन बृहस्पतिवार को हाईस्कूल के सामाजिक विज्ञान तो इंटर के रसायन विज्ञान व समाजशास्त्र विषय की परीक्षा हुई। रसायन विज्ञान की परीक्षा में परीक्षार्थी सूत्रों में ऐसे उलझे कि बाहर निकलने के बाद भी उनके चेहरे पर सवालों को लेकर तनाव दिखा।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से संचालित हाईस्कूल व इंंटर की बोर्ड परीक्षा बृहस्पतिवार को 83 केंद्रों पर हुई। पहली पाली में आयोजित हाईस्कूल के सामाजिक विज्ञान में 27922 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। जिनमें 1426 ने परीक्षा छोड़ दी। परीक्षा के आसान सवालों से परीक्षार्थी खिलखिलाते नजर आए। इसके अतिरिक्त पहली पाली में ही इंटर के आशुलिपि टंकण में पंजीकृत 94 में 92 तथा एनटीटी में पंजीकृत 113 में 113 ने परीक्षा दी। रेडियो टेलीविजन में पंजीकृत 99 में एक परीक्षार्थी ने परीक्षा छोड़ दी।
विज्ञापन

टंकण हिन्दी व अंग्रेजी में पंजीकृत 13 में सभी ने परीक्षा दी। रंगीन फोटोग्राफी में पंजीकृत 21 में 18, आटोमोबाइल में पंजीकृत 39 में 36 परीक्षार्थी शामिल हुए। फसल सेवा सुरक्षा व पुस्तकालय में पंजीकृत एक-एक में सभी परीक्षार्थी मौजूद रहे। परिधान साज सज्जा में भी पंजीकृत नौ में सभी परीक्षा में शामिल हुए। फल एवं खाद्य संरक्षण में पंजीकृत 47 में एक ने परीक्षा छोडी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी पाली में इंटर के रसायन विज्ञान में पंजीकृत 11220 परीक्षार्थियों में से 10843 उपस्थित रहे। 377 विद्यार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। प्रश्नपत्र को लेकर परीक्षार्थियों ने मिले-जुले रुझान साझा किए। किसी ने इसे औसत तो किसी ने कठिन बताया। समय प्रबंधन की चुनौती को लगभग सभी विद्यार्थियों ने स्वीकार किया। कुल मिलाकर रसायन विज्ञान का पेपर परीक्षार्थियों के लिए चुनौतीपूर्ण रहा। समाज शास्त्र में पंजीकृत 4430 में 4193 परीक्षार्थी शामिल हुए।
जितना आ रहा था, उतना हल किया
प्रश्नपत्र देखकर ही अनुमान लग गया था कि यह आसान नहीं है। जितना आ रहा था, उतना हल किया है। रमेश ने कहा कि पेपर ठीक था। शुरुआत में समय प्रबंधन पर ध्यान नहीं गया। बाद में समय प्रबंधन चुनौतीपूर्ण हो गया। । संजय ने कहा कि सवाल ठीक थे, लेकिन थोड़ा उलझाऊ रहे। पेपर समय से हल हो गया, यह बड़ी बात है। डीआईओएस रीता सिंह ने बताया कि सचल दल के साथ नामित मजिस्ट्रेट परीक्षा का निरीक्षण कर रहे है तो मॉनीटरिंग सेल से नियमित निगरानी की जा रही है।

संयुक्त शिक्षा निदेशक ने किया केंद्रों का निरिक्षण।
जगदीशपुर (अमेठी)। संयुक्त शिक्षा निदेशक सतीश कुमार सिंह ने बृहस्पतिवार को जिला विद्यालय निरीक्षक अमेठी रीता सिंह के साथ एएच इंटर कॉलेज जगदीशपुर में पहुंच कर यहां पर चल रही समाज शास्त्र वा रसायन विज्ञान की सायंकालीन परीक्षा का निरीक्षण कर विद्यालय के प्रधानाचार्य मान सिंह राठौर से परीक्षा व्यवस्था की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान स्टेटिक मजिस्ट्रेट जितेंद्र कुमार और अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक सोनिया रजक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed