{"_id":"66bbb57a69dfb1ab2f00de24","slug":"inspectors-bike-was-stolen-and-recovered-within-six-hours-amethi-news-c-96-1-ame1002-123783-2024-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: दरोगा की बाइक चोरी हुई तो छह घंटे में कर ली बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: दरोगा की बाइक चोरी हुई तो छह घंटे में कर ली बरामद
Wed, 14 Aug 2024 01:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Wed, 14 Aug 2024 01:05 AM IST
विज्ञापन
सिंहपुर (अमेठी)। वाहन चोरी के मामलों की कार्रवाई में अक्सर लेटलतीफी करने वाली पुलिस जब खुद के दरोगा की बाइक चोरी हुई तो महज छह घंटे में ही उसे बरामद कर लिया।
मामला शिवरतनगंज थाना क्षेत्र का है। यहां तैनात उपनिरीक्षक अरुण कुमार सिंह सोमवार को क्षेत्र के अहोरवा भवानी में ड्यूटी करने गए थे। चोरों ने उनकी बाइक चोरी कर ली। दरोगा की बाइक चोरी होते ही पूरे थाने की पुलिस सक्रिय हो गई। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जाने लगे। जैसे ही सीसीटीवी फुटेज में बाइक चोरों का सुराग लगा, वैसे ही उनको उठा लिया गया। छह घंटे में आरोपियों के कब्जे से दरोगा की बाइक बरामद कर ली।
चोरी करने वाले की पहचान इन्हौना थाना के नया पुरवा गांव निवासी मंजीत व रामगंज गांव निवासी शैलेंद्र के रूप में की गई है। दोनों को चोरी गई बाइक सहित धर दबोचा। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने बाइक चोरी का केस दर्ज कर मंगलवार को आरोपियों को जेल भेज दिया। एसएचओ सच्चिदानंद राय ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।