{"_id":"6679e48ecd2e415fed0672c4","slug":"inspector-asked-for-bribe-to-remove-section-suspended-amethi-news-c-96-1-lu11005-120883-2024-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: धारा हटाने के लिए दरोगा ने मांगी रिश्वत, सस्पेंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: धारा हटाने के लिए दरोगा ने मांगी रिश्वत, सस्पेंड
Tue, 25 Jun 2024 02:56 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Tue, 25 Jun 2024 02:56 AM IST
विज्ञापन
अमेठी सिटी। एक मुकदमे में धारा हटाने को लेकर दरोगा का रिश्वत मांगने का ऑडियो-वीडियो वायरल हुआ है। मामला संज्ञान में आने के बाद एसपी ने तत्काल प्रभाव से कार्रवाई करते हुए आरोपी दरोगा को सस्पेंड कर दिया है। साथ ही इस पूरे मामले की जांच सीओ अमेठी को सौंपी गई है।
बाजार शुकुल इलाके के एक गांव में दो दिन पूर्व झगड़ा हुआ था। एक पक्ष ने विरोधियों पर घर में घुस कर मारपीट व महिलाओं से अभद्रता सहित कई संगीन आरोप लगाए थे। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दी थी। पुलिस ने क्रॉस केस दर्ज किया था। इस मामले में एक पक्ष ने विवेचक से धारा हटाने के लिए फोन के जरिए बात की। इसमें फोन करने वाले व दरोगा के बीच रिश्वत की लेनदेन की बात हुई। यह ऑडिया-वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो हड़कंप मच गया। ऑडियो-वीडियो में एक व्यक्ति विवेचक सब इंस्पेक्टर से रिश्वत देने की बात करता हुआ और दरोगा के रिश्वत मांगने की आवाज सुनाई दे रही है। कहा जा रहा है कि रिश्वत मांगने वाला दरोगा रामकरन है। रामकरन ही इस मामले की विवेचना कर रहे हैं। हालांकि अमर उजाला वायरल इस ऑडियो-वीडियो की पुष्टि नहीं करता।
मामला संज्ञान में आने के बाद एसपी अनूप कुमार सिंह ने दरोगा को सस्पेंड कर दिया है। एसपी अनूप कुमार सिंह ने कहा कि एक ऑडियो और वीडियो वायरल हुआ था। इसकी जांच थाना प्रभारी से करवाई गई थी। जांच में मामला सही पाया गया। इसके बाद दरोगा को सस्पेंड कर दिया गया है। मामले की जांच सीओ अमेठी को सौंपी गई है।