{"_id":"6018446a8ebc3e33865e3afb","slug":"inspection-amethi-news-lko5627037116","type":"story","status":"publish","title_hn":"दस कर्मियों का वेतन रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दस कर्मियों का वेतन रोका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेठी। कार्यालयों में कर्मियों की उपस्थित सुनिश्चित करने के लिए सोमवार को सीडीओ ने सात कार्यालयों की उपस्थित पंजिका का निरीक्षण किया। निरीक्षण में दस कर्मी बिना अवकाश अनुपस्थित मिले। इन कर्मचारियों का एक दिन का वेतन/मानदेय अग्रिम आदेश तक बाधित करते हुए जवाब मांगा गया है।
विकास भवन में संचालित कार्यालयों में कर्मियों की मनमानी से परेशान सीडीओ डॉ. अंकुर लाठर ने सोमवार सुबह सात कार्यालयों की उपस्थिति पंजिका कार्यालय में मंगाई। उसके निरीक्षण मेें आरईडी कार्यालय में अवर अभियंता राजेेंद्र कुमार सोनकर, उपायुक्त श्रम एवं रोजगार कार्यालय में आदित्य कुमार सैनी, किरन गुप्ता, मोईन अहमद, वीरेंद्र चौरसिया, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण कार्यालय में शिवपाल यादव, डीपीआरओ कार्यालय में हेमंत मिश्र, मत्स्य विभाग में आरके गौड़, डीपीओ कार्यालय में सीताराम और युवा कल्याण कार्यालय में चंद्र बिहारी सिंह अनुपस्थित मिले। बिना अवकाश कार्यालय से अनुपस्थित रहने पर सीडीओ ने सभी एक दिन के वेतन/मानेदय पर अग्रिम आदेश तक रोक लगाते हुए स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया है। सीडीओ ने जवाब से संतुष्ट होने पर ही वेतन निर्गत करने तथा असंतुष्ट होने पर निलंबन के साथ अन्य विभागीय कार्रवाई की भी चेतावनी दी है।