{"_id":"668463d930affd168e0ac678","slug":"innocent-child-dies-after-being-hit-by-tractor-amethi-news-c-96-1-ame1002-121392-2024-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: ट्रैक्टर की चपेट में आने से मासूम की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: ट्रैक्टर की चपेट में आने से मासूम की मौत
Wed, 03 Jul 2024 02:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Wed, 03 Jul 2024 02:02 AM IST
विज्ञापन
मुसाफिरखाना/जगदीशपुर(अमेठी)। भाले सुल्तान शहीद स्मारक थाने के महेशपुर गांव में मंगलवार की देर शाम ट्रैक्टर की चपेट में आने से मासूम की मौत हो गई।
भाले सुल्तान शहीद स्मारक थाने के महेशपुर गांव निवासी संदीप का चार वर्षीय पुत्र काशी मंगलवार को घर के सामने खेल रहा था। वहां से गुजर रहे ट्रैक्टर की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया।
ग्रामीणों ने मासूम को सीएचसी पहुंचाया। चिकित्सकों ने वहां मासूम को मृत घोषित कर दिया। एसओ दयाशंकर मिश्र ने बताया कि अभी परिजनों की ओर से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा। संवाद