{"_id":"61799cef6bfb9622f165b447","slug":"information-about-the-rules-of-scout-guide-amethi-news-lko6020392129","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्काउट-गाइड के नियमों की जानकारी दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्काउट-गाइड के नियमों की जानकारी दी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेठी। विद्यालयों में आयोजित तीन दिवसीय गाइड प्रवेश के प्रथम व द्वितीय सोपान का प्रशिक्षण कार्यक्रम बुधवार को रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ संपन्न हुआ। प्रशिक्षण कार्यक्रम में बच्चों को स्काउट-गाइड के नियम, उद्देश्य व विभिन्न विधाओं की जानकारी दी गई।
शहर स्थित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में आयोजित तीन दिवसीय गाइड प्रवेश प्रथम व द्वितीय सोपान प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन बतौर मुख्य अतिथि एसडीएम संजीव कुमार मौर्य ने किया। उन्होंने कहा कि स्काउटिंग समाज निर्माण के लिए एक ऐसा अनुशासित संगठन है जो समाज में फैली कुरीतियों को दूर करके समाज को अनुशासन की कड़ी में बांधता है।
विशिष्ट अतिथि क्षेत्रीय विपणन अधिकारी अनिल साहू ने कहा कि स्काउट-गाइड मनुष्य का सर्वांगीण विकास करता है। प्रधानाचार्य जिला गाइड कमिश्नर डॉ. फूलकली गुप्ता ने कहा कि स्काउट एवं गाइड द्वारा देशभक्त तैयार होते हैं। उन्होंने अतिथियों व प्रशिक्षकों का आभार जताते हुए स्काउटिंग संगठन को गति प्रदान करने की बात कही।
विज्ञापन
प्रशिक्षण कार्यक्रम में विद्यालय के कक्षा छह से 12 तक के बच्चों ने प्रतिभाग किया। तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में मौजूद प्रशिक्षक फिरदोस खान, राधिका गुप्ता, सृष्टि, शशांक यादव और गरिमा ने बच्चों को गाइड के उद्देश्य, प्रार्थना, झंडा गीत, नियम, प्रतिज्ञा, अनुशासन, सेल्यूट, चिह्न, ध्वज की जानकारी, स्काउटिंग का इतिहास, सिद्धांत, प्राथमिक सहायता आदि के संबंध में बताया।