फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Increase public participation for cow service

Amethi News: गोसेवा के लिए जनभागीदारी बढ़ाएं

Tue, 21 Apr 2026 12:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Tue, 21 Apr 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
Increase public participation for cow service
अमेठी सिटी। गोमाता और नंदी के संरक्षण को समाज से जोड़ने की जरूरत है। इसी भावना के साथ सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक में उत्तर प्रदेश गोसेवा आयोग के उपाध्यक्ष महेश कुमार शुक्ल ने जनभागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि गोसेवा केवल परंपरा नहीं, बल्कि सामाजिक और आध्यात्मिक जिम्मेदारी भी है।
विज्ञापन



बैठक में उन्होंने बताया कि प्रदेश में निराश्रित गोवंश के संरक्षण के लिए कई योजनाएं संचालित हैं। सहभागिता योजना के तहत गोपालकों को गोवंश सौंपे गए हैं। प्रति गोवंश 50 रुपये प्रतिदिन की सहायता राशि सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में भेजी जा रही है, जिससे देखभाल में सहयोग मिल रहा है। समीक्षा के दौरान गो आश्रय स्थलों की व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान दिया गया। चारा, पेयजल, छांव और चिकित्सा सुविधाओं को बेहतर रखने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन




साथ ही उद्यान विभाग को गोबर खाद की खरीद बढ़ाने और वन विभाग को पौधरोपण करने की जिम्मेदारी सौंपी गई। बैठक में डीएम संजय चौहान, एसपी सरवणन टी, सीडीओ सचिन कुमार सिंह, एडीएम अनिल चतुर्वेदी, अपर निदेशक पशुपालन विभाग और मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. जीके शुक्ल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed