फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   In the incidents of fire, many bighas of crops including two households were reduced to ashes.

Amethi News: अग्निकांड की घटनाओं में दो गृहस्थी सहित कई बीघा फसल राख

Tue, 11 Apr 2023 12:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Tue, 11 Apr 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
In the incidents of fire, many bighas of crops including two households were reduced to ashes.
जामो के जनापुर गांव में आग से जल रही किसानों की गेहूं फसल।
अमेठी। जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में अलग-अलग हुई अग्निकांड की घटनाओं में दो गृहस्थी सहित कई बीघे फसल जलकर राख हो गई। दमकल कर्मी और ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया जा सका।
विज्ञापन

ब्लॉक शाहगढ़ के गांव एकसारा निवासी सियाराम कोरी के मकान में सोमवार दोपहर अज्ञात कारणों से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। जब तक आग पर काबू पाया गया पूरी गृहस्थी जलकर राख हो गई। दूसरी घटना में कटरा हुलासी गांव निवासी जगन्नाथ के घर में खाना पकाते समय आग लग गई। जब तक लोगों ने आग पर काबू पाया कपड़ा, राशन व अन्य सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन

जायस कस्बा स्थित विद्युत उपकेंद्र के समीप हाईटेंशन लाइन का तार टूटने से गेहूं की फसल में आग लग गई। घटना में जब तक काबू पाया गया पूरे दिखित मजरे बहादुरपुर निवासी किसान संजय सिंह, आलोक सिंह और गुड्डी सिंह की करीब पांच बीघा फसल जलकर राख हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, थाना क्षेत्र मोहनगंज के गांव नरायनपुर में सोमवार को सिवान में खड़ी गेहूं की फसल में अज्ञात कारणों से आग लग गई। जिसमें किसान जगदीश, कल्पनाथ, राम शंकर, राम उजेर व अरविंद समेत कुल 11 किसानों की करीब 25 बीघा फसल जलकर राख हो गई। शुकुलपुर निवासी दयाशंकर शुक्ल के गैर आवासीय भूसाघर व अन्य छप्पर में आग लग गई। घटना में उसमें रखा सामान जलकर राख हो गया।

जगदीशपुर के कचनांव में हुए एक अगिग्रकांड की घटना में किसान जय कुमार, महेंद्र प्रताप सिंह, शैलेंद्र प्रताप सिंह, बंबा देवी, जितेंद्र सिंह, नाजुक बेगम, श्याम पती, रवींद्र प्रताप की करीब तीन बीघा फसल जलकर राख हो गई। इसके अलावा शार्ट सर्किट से लगी आग में रसूलपुर निवासी मुंशीर अहमद, वसीम, मोकीम अहमद और मोतीन की करीब तीन बीघा फसल जलकर राख हो गई। जबकि तहसील गौरीगंज के गांव कपासी और जनापुर में सोमवार दोपहर भीषण आग लग गई। दोनों गांव में करीब 28 किसानों की 10.217 हेक्टेयर गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। वहीं, गोरिया बाद के कृष्णा नगर, धनापुर, संग्रामपुर, महमदपुर, फजल गढ़, पूरे भरेथा, रामगंज आदि गांव में आग लगने की घटनाएं हुईं। दमकल कर्मियों व ग्रामीणों की मदद से अग्रिकांड की घटनाओं पर काबू पाया गया। तहसीलदार पवन शर्मा व दिग्विजय सिंह आदि ने बताया कि संबंधित हल्का लेखपालों से क्षति आकलन रिपोर्ट मांगी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed