फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   In the hope of justice, the victim reached with the injured wife in his lap

Amethi News: न्याय की आस में घायल पत्नी को गोदी में लेकर पहुंचा पीड़ित

Sun, 04 Jun 2023 12:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sun, 04 Jun 2023 12:07 AM IST
विज्ञापन
In the hope of justice, the victim reached with the injured wife in his lap
पत्नी को गोद में उठाकर तहसील के संपूर्ण समाधान दिवस में लेकर जाता युवक
अमेठी। थाना क्षेत्र संग्रामपुर के गांव रघईपुर में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई थी। घटना में घायल पत्नी को गोद में लेकर पति शनिवार को तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचा। पीड़ित ने थाने से न्याय न मिलने का आरोप लगाते हुए न्याय की गुहार लगाई।
विज्ञापन

थाना संग्रामपुर के गांव रघई का पुरवा मजरे नेवादा कनू निवासी राम बरन विश्वकर्मा और सतेंद्र कुमार सरोज के बीच जमीनी रंजिश चल रही थी। एक जून को दोनों पक्षों में विवाद हो गया। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। घटना में रामबरन पक्ष से उनकी पत्नी शीला और पुत्र अरुण कुमार घायल हो गए। दूसरे पक्ष से सतेंद्र सरोज, बदामा, नीतू घायल हो गए।
विज्ञापन

शनिवार को राम बरन विश्वकर्मा परिजनों संग अपनी घायल पत्नी शीला को गोद में लेकर तहसील समाधान दिवस में शिकायत करने पहुंचे। शीला को गोद में लेकर जाने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सीओ लल्लन सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों का मेडिकल परीक्षण कराते हुए मुकदमा दर्ज किया गया है। धारा नहीं बढ़ाने को लेकर आरोप लगा रहे हैं। बताया कि मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद धाराएं बढ़ाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed