फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   in-laws caught lover who came to meet his married girlfriend In Amethi tied him to tree and beat him up

UP News: आधी रात गैर मर्द के साथ बिस्तर पर थी बहू, शक होने पर पहुंचा ससुर...दृश्य देख खो दिया आपा; फिर जो हुआ

Tue, 11 Mar 2025 04:23 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी
अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 11 Mar 2025 04:23 PM IST
सार

अमेठी से शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां इश्क में पागल प्रेमी अपनी शादीशुदा प्रेमिका से मिलने उसके घर में घुस गया। ससुरालीजनों ने पकड़ लिया। इसके बाद उसे पेड़ से बांधकर पीटा।  

विज्ञापन
in-laws caught lover who came to meet his married girlfriend In Amethi tied him to tree and beat him up
मो. गुलाम को ग्रामीणों ने पेड़ से बांधकर पीटा। - फोटो : संवाद

विस्तार

यूपी के अमेठी में सोमवार रात इश्क में पागल प्रेमी अपनी शादीशुदा प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंच गया। कमरे में हलचल सुन महिला के ससुरालीजनों ने दोनों को रंगे हाथ पकड़ लिया। इसके बाद युवक को पेड़ से बांधकर पीटा। इसका वीडियो भी बनाया। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि अमर उजाला वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन


मामला भाले सुल्तान शहीद स्मारक थाना क्षेत्र के एक गांव का है। पकड़े गए युवक ने अपना नाम जामो इलाके के पूरे सिंह मिश्र गांव निवासी मो. गुलाम बताया। उसने बताया कि महिला से उसकी जान-पहचान पहले से है। कई बार उसके बुलाने पर वह मिलने उसके घर आ चुका है। सोमवार को भी महिला ने फोन करके घर बुलाया था। इसके बाद ही वह घर पहुंचा था। इस बार वह पकड़ा गया।

विज्ञापन

ग्रामीणों ने पेड़ से बांधकर पीटा

एसओ तनुज पाल ने बताया कि महिला का पति बाहर रहता है। वह घर पर ससुर इकलाक के साथ रहती है। महिला के बुलाने पर गुलाम उसके घर गया था। रात में ससुर को संदेह हुआ तो उन्होंने पड़ोसी गुड्डू व अन्य लोगों की मदद से गुलाम को पकड़ लिया। पकड़ने के बाद ग्रामीणों ने पेड़ से बांधकर उसकी पिटाई कर दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। गुलाम को छुड़ाकर अस्पताल पहुंचाया। उपचार के बाद गुलाम की तहरीर पर महिला के ससुर इकलाक और गुड्डू सहित एक अज्ञात पर केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed