फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   In doubt of theft, daughter beaten to upto death

चोरी के शक में बेटी को पीट पीटकर मार डाला

Sat, 06 Nov 2021 11:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 06 Nov 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
In doubt of theft, daughter beaten to upto death
जामो (अमेठी)। अमेठी में पिता और बुआ ने मिलकर रिश्तों का कत्ल कर डाला। एक हजार रुपये चोरी करने के शक में पिता और बुआ ने किशोरी को डंडों से इस कदर पीटा कि उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद घटना की जांच शुरू कर दी है़।
विज्ञापन

जामो थाना क्षेत्र के भवानीगढ़ गांव निवासी जैनुद्दीन की पुत्री इशरत जहां (17) वर्ष की लाठी डंडे से पीटकर हत्या कर दी गई। स्थानीय लोगों के अनुसार जैनुद्दीन के घर में बृहस्पतिवार को एक हजार रुपये गायब हो गए थे। ढूंढने के बाद भी जब पैसे नहीं मिले तो पिता जैनुद्दीन को बेटी पर शक हो गया। उसने बेटी से पूछा लेकिन बेटी ने इनकार कर दिया। जिसके बाद पिता आवेश में आ गया और उसने अपनी बहन के साथ मिलकर बेटी को जमकर पीटा। जिससे बेटी के सिर में गंभीर चोटें आईं और उसने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

घटना की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। उधर पिता ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि उसकी बेटी की तबियत खराब थी। वो उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जा रहा था। उसी समय दुपट्टा गाड़ी में फंस गया और वो गिर पड़ी। सीएचसी जगदीशपुर लेकर पहुंचे तो डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं मृतका की बहन ने आरोप लगाया कि बुआ ने मृतका को बुरी तरह मारा पीटा था जिससे उसकी मौत हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच के बाद होगी कार्रवाई
एएसपी विनोद कुमार पांडेय ने बताया कि ग्रामीणों व बहन के आरोपों के साथ-साथ पिता द्वारा बताई जा रही बातों की जांच की जा रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में ही हत्या के सही कारणों का पता चल सकेगा। रिपोर्ट व जांच के आधार पर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed