{"_id":"6adfaa22312121d45e0ada3e","slug":"immersion-procession-taken-out-after-havan-and-puja-amethi-news-c-96-1-ame1002-179011-2026-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: हवन-पूजन के बाद निकाली विसर्जन यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: हवन-पूजन के बाद निकाली विसर्जन यात्रा
Tue, 27 Oct 2026 12:59 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Tue, 27 Oct 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
संग्रामपुर के रामघाट ठेंगहा स्थित मालती नदी में प्रतिमा का विसर्जन करते श्रद्धालु। स्रोत : स्थ
अमेठी। शरद पूर्णिमा के अवसर पर सोमवार को जिलेभर के दुर्गा पूजा पंडालों में हवन-पूजन और कन्या भोज के बाद मां दुर्गा की प्रतिमाओं की विसर्जन यात्रा निकाली गई। ढोल-नगाड़ों और देवी गीतों के बीच श्रद्धालु मां के जयकारे लगाते हुए यात्रा में शामिल हुए। सजे वाहनों पर विराजमान मां दुर्गा की प्रतिमाओं के दर्शन के लिए रास्ते में लोगों की भीड़ जुटी। देर शाम निर्धारित घाटों पर प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाएगा।
गौरीगंज के सैठा मार्ग, पहाड़गंज, छिटेपुर, गौरीपुर, सब्जी मंडी और चौक बाजार के साथ अमेठी शहर के सगरा तिराहा, ककवा रोड, धम्मौर रोड, कोतवाली परिसर, पुलिस लाइन, किठावर और मुंशीगंज के पूजा पंडालों में सुबह से अनुष्ठान हुए। संग्रामपुर के विशेषरगंज, कालिकन धाम परिसर, ठेंगहा, टीकरमाफी, सहजीपुर, छाछा और धौरहरा में स्थापित प्रतिमाओं के पंडालों में भी हवन-पूजन किया गया। विधि-विधान से हवन के बाद कन्या भोज कराया गया।
इसके बाद प्रतिमाओं को सजे वाहनों पर रखकर यात्रा निकाली गई। श्रद्धालु देवी गीतों पर झूमते हुए मां के जयकारे लगाते रहे। कई स्थानों पर लोगों ने यात्रा का स्वागत किया। भक्तों ने मां दुर्गा से परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। विसर्जन को लेकर प्रशासन ने घाटों पर सुरक्षा के इंतजाम किए हैं।
विज्ञापन
पुलिसकर्मियों की तैनाती के साथ भीड़ और यातायात पर निगरानी रखी जा रही है। संग्रामपुर में मालती नदी स्थित रामघाट ठेंगहा, विशेषरगंज घाट, महाराजपुर पुल, मुंशीगंज के भुसियावां पुल, पीपरपुर और रामगंज नहर पुल सहित निर्धारित स्थलों पर प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाएगा। देर शाम डीएम शशांक चौधरी और एसपी सरवणन टी ने घाटों का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखीं।