फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   illigal development amethi jcb

Amethi News: कब्जा करने वाले ने खुद ढहाया अवैध कब्जा

Sat, 08 Apr 2023 12:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sat, 08 Apr 2023 12:09 AM IST
विज्ञापन
illigal development amethi jcb
जेसीबी से ढहाते अवैध निर्माण
भादर (अमेठी)। हाईवे पर स्थित एएनएम सेंटर की बेशकीमती भूमि पर अवैध कब्जा शुक्रवार को आरोपी ने स्वयं जेसीबी भेजकर ढहा दिया। जमीन हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर के नाम पर कब्जा की गई थी।प्रयागराज-अयोध्या हाईवे स्थित रायपुर ग्राम पंचायत के रामगंज बाजार में सीएचसी भादर का एएनएम सेंटर संचालित होता है।
विज्ञापन

पिछले दिनोंं स्वास्थ्य विभाग की ओर से रामगंज में हेल्थ वेलनेस सेंटर निर्माण को स्वीकृति मिली। इसके बाद एनएनएम सेंटर की खाली पड़ी भूमि को निर्माण कराने के लिए चिह्नित किया गया। निर्माण के लिए नामित ठेकेदार ने सुल्तानपुर निवासी पेटी कांटेक्टर अखिलेश मिश्र को कार्य दे दिया। एएनएम सेंटर से सटा राजाराम मौर्या का घर है। सेंटर का निर्माण होने की जानकारी मिलने पर राजाराम ने ग्राम प्रधान सुनीता सोनी के प्रतिनिधि रंजीत सोनी से उक्त भूमि को कब्जाने की बातचीत की। दोनों ने मिलकर पेटी कांटेक्टर को मिलाया और कहा कि कोई पूछे तो कहिएगा कि हेल्थ वेलनेस सेंटर बन रहा है। इसके बाद राजाराम ने निर्माण शुरू कर दिया।
विज्ञापन

अखिलेश ने ग्रामीणों से सरकारी भवन बनने की बात कही। मानक विहीन निर्माण होते देखकर ग्रामीणों ने शिकायत सीएचसी अधीक्षक डॉ. अजय कुमार से की। अधीक्षक ने जांच शुरू की तो पता चला कि अभी हेल्थ वेलनेस सेंटर का निर्माण शुरू ही नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधीक्षक राजस्व कर्मी को लेकर अपनी भूमि की नाप कराई तो पूरा निर्माण उनकी भूमि में पाया गया। इस दौरान वहां पहुंचे राजाराम ने कहा कि यह मेरा निर्माण है यहां स्वास्थ्य विभाग को कुछ नहीं है। उन्होंने इसकी सूचना अफसरों को दी।

अफसरों के निर्देश पर बृहस्पतिवार देर शाम अधीक्षक थाने पहुंचकर लिखित तहरीर दी। तहरीर के आधार पर रामगंज पुलिस ने प्रधान प्रतिनिधि रंजीत सोनी, राजाराम व पेटी कांटेक्टर अखिलेश मिश्र के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। एसएचओ पंकज द्विवेदी ने छापामारना शुरू किया तो रंजीत व राजाराम फरार हो गए। उन्होंने अखिलेश को बृहस्पतिवार रात पकड़ लिया। गिरफ्तार होने के बाद पुलिस का दवाब देख अखिलेश ने जेसीबी मशीन भेजवाकर अवैध निर्माण को गिरवा दिया। एसएचओ ने बताया कि फरार आरोपियों को भी गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed