{"_id":"67e1a74895f91a93e0041ae4","slug":"i-have-come-out-to-awaken-the-voters-of-the-community-sanjay-nishad-amethi-news-c-96-1-ame1009-137107-2025-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"समुदाय के मतदाताओं को जगाने निकला हूं : संजय निषाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समुदाय के मतदाताओं को जगाने निकला हूं : संजय निषाद
Tue, 25 Mar 2025 12:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Tue, 25 Mar 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
अमेठी शहर में निकली निषाद पार्टी की संवैधानिक अधिकार रथ यात्रा में शामिल राष्ट्रीय अध्यक्ष व प्
अमेठी। निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व प्रदेश के मत्स्य मंत्री संजय निषाद सोमवार को संवैधानिक अधिकार रथ यात्रा लेकर अमेठी शहर पहुंचे। इस यात्रा के साथ 2027 के यूपी विधानसभा चुनाव की तैयारी भी शुरू कर दी है। देवीपाटन से निकली संवैधानिक अधिकार यात्रा में संजय निषाद हेलमेट लगाकर बुलेट चलाते नजर आए। यात्रा में बड़ी संख्या में समर्थकों ने भाग लिया।
मंत्री संजय निषाद ने कहा कि संवैधानिक अधिकार यात्रा को लेकर निषाद समुदाय के मतदाताओं को एकजुट करने और उनको जगाने निकला हूं। पिछली सरकारों में निषाद समुदाय के अधिकारों को छीना गया है। संजय निषाद ने समाजवादी पार्टी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि औरंगजेब को आदर्श मानने से कुछ नहीं होगा, आदर्श वे होते हैं जो देश को आजाद कराते हैं।
सुल्तानपुर में दिए अपने बयान को दोहराते हुए संजय निषाद ने कहा कि सपा की सरकार के दौरान जब रक्षक ही भक्षक बन रहे थे, तब महिला मोर्चा का कमाल था। उन्होंने दावा किया कि कोर्ट ने भी स्वीकार किया है कि निषाद समुदाय पर लाठीचार्ज किया गया था। संजय निषाद ने अखिलेश यादव पर कटाक्ष करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी को भाड़े के पहलवानों को हटाकर असली अखाड़े के पहलवानों को आगे लाना चाहिए।
विज्ञापन
केशव प्रसाद मौर्य को मुख्यमंत्री बनाए जाने को लेकर विधायक की ओर से दिए गए बयान पर सफाई देते हुए संजय निषाद ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी बयान से नहीं चलती, वहां एक सिस्टम है। भाजपा इतनी बड़ी पार्टी है कि शीर्ष नेतृत्व तय करता है कि किसे कहां बैठाना है। जब समय आएगा, तब निर्णय लिया जाएगा।
उन्होंने योगी आदित्यनाथ को सरकार का अभिभावक बताते हुए कहा कि संगठन में सभी फैसले नेतृत्व के निर्देश पर लिए जाते हैं। समाजवादी पार्टी के पीडीए (पिछड़ा-दलित-अल्पसंख्यक) गठजोड़ पर कटाक्ष करते हुए संजय निषाद ने कहा कि पीडीए का मतलब पीड़ित, दुखी, अपमानित है। जितने लोग सपा, बसपा और कांग्रेस के शासन में अपमानित हुए हैं, वे सभी अब मोदी-योगी के साथ खड़े हैं। शहर से यात्रा मुंशीगज के सराय खेमा के लिए निकली। यात्रा में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता शामिल हुए।