फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   I am scared but my family responsibilities don't let me return

Amethi News: डर तो लगता है लेकिन परिवार की जिम्मेदारियां लौटने नहीं देतीं

Fri, 20 Jun 2025 12:59 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Fri, 20 Jun 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
I am scared but my family responsibilities don't let me return
अमेठी सिटी। इस्राइल और ईरान के युद्ध के बीच धमाकों की आवाज दिनभर गूंज रही है। इन्हीं धमाकों के बीच जिले के युवा इस्राइल में काम कर रहे हैं। तिलोई के खानापुर छपरा निवासी अमरनाथ ने बताया कि डर तो उन्हें भी लगता है, लेकिन परिवार की जिम्मेदारियां लौटने से रोक देती हैं।
विज्ञापन



अमेठी जिले के करीब 30 युवा इस्राइल में काम कर रहे हैं। इस्राइल में इलेक्ट्रिशियन का काम कर रहे खानापुर छपरा निवासी अमरनाथ शर्मा ने बताया कि वहां पर माहौल लगातार खराब हो रहा है, फिर भी इस्राइल का एयर डिफेंस सिस्टम अच्छा है। ऐसे में कोई भी मिसाइल आती है तो उसे नष्ट कर दिया जाता है। उन्होंने बताया कि अभी हाल ही में उनके कार्यस्थल से करीब एक किलोमीटर दूरी पर एक मिसाइल गिरी थी, जिसमें किसी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ। दिन व रात में धमाकों की आवाज कानों में गूंजती रहती है।
विज्ञापन



उन्होंने बताया कि किसी भी तरह का खतरा होने पर मोबाइल फोन पर अलर्ट आता है, जिसके बाद वह बिल्डिंग के नीचे बने हुए बंकर में चले जाते हैं। कई बार पूरी रात बंकर में ही गुजारनी होती है। बताया कि अमेठी जिले के रामकृपाल, ध्रुवराज, गोपीचंद, हरीश, कमलेश, राहुल, कमलजीत, ओमप्रकाश, तहसीलदार आदि उनके संपर्क में हैं। वह लगातार दूतावास के साथ वह संपर्क में हैं। दूतावास की ओर से एडवाइजरी भी जारी की गई है और मोबाइल एप के माध्यम से सभी को जोड़ा गया है। तय दिशा निर्देशों के अनुसार वह इस्राइल में काम कर रहे हैं। जिला सेवायोजन अधिकारी अनुपमा रानी ने बताया कि इस्राइल के माहौल को देखते हुए अन्य युवकों को वहां नहीं भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed