{"_id":"6aa3021f817827d8ad07c9b4","slug":"humidity-causes-distress-after-the-rain-amethi-news-c-96-1-ame1008-175384-2026-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: बारिश के बाद उमस ने किया बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: बारिश के बाद उमस ने किया बेहाल
Fri, 11 Sep 2026 12:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Fri, 11 Sep 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
गौरीगंज में बृहस्पतिवार को हुई बारिश। -संवाद
अमेठी सिटी। सुबह तेज धूप के बाद दोपहर में अचानक मौसम बदला। बादल छाने के साथ शहर समेत कुछ इलाकों में रिमझिम बारिश हुई। बारिश के दौरान गर्मी से कुछ राहत मिली, मगर इसके थमते ही उमस बढ़ गई। हवा में नमी बढ़ने से चिपचिपी गर्मी ने लोगों को परेशान किया। कई स्थानों पर पानी और कीचड़ जमा होने से आवागमन प्रभावित हुआ। बारिश का असर बाजार पर भी पड़ा और ग्राहकों की आवाजाही कम रही।
अमेठी कस्बे के जीजीआई मार्ग, ककवा मार्ग समेत कई जगह सड़क पर कीचड़ जमा हो गया। इससे पैदल राहगीरों और दोपहिया वाहन चालकों को परेशानी हुई। गौरीगंज के सैंठा क्रासिंग के पास सड़क पर पानी भरने से फिसलन बढ़ गई। राहगीरों को आने-जाने में दिक्कत उठानी पड़ी। बारिश से खेतों में नमी बढ़ने पर किसानों को राहत मिली। किसान रामकृष्ण ने बताया कि धान समेत खरीफ की फसलों के लिए बारिश उपयोगी है। व्यापारी दिनेश कुमार और राजेश अग्रवाल ने बताया कि बारिश और उमस के चलते बाजार में ग्राहकों की संख्या कम रही, जिससे कारोबार प्रभावित हुआ।
अधिकतम तापमान 31.5 और न्यूनतम 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिक डॉ. अमरनाथ मिश्र ने बताया कि अगले 24 घंटे में हल्के से मध्यम बादल छाए रहने के साथ कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है।।