फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   How did Abhay reach the railway track from the hostel, CBI investigated

Amethi News: हॉस्टल से रेलवे ट्रैक तक कैसे पहुंचा अभय, सीबीआई ने की पड़ताल

Sat, 27 Apr 2024 02:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sat, 27 Apr 2024 02:44 AM IST
विज्ञापन
How did Abhay reach the railway track from the hostel, CBI investigated
अमेठी सिटी। जवाहर नवोदय विद्यालय गौरीगंज में पढ़ने वाले 11 वीं के छात्र अभय सिंह की मौत के मामले में बृहस्पतिवार को घटनास्थल पर सीन री-क्रिएट (नाट्य रूपांतरण) के बाद सीबीआई ने विद्यालय का दौरा किया। हॉस्टल से रेलवे ट्रैक तक छात्र कैसे पहुंचा, इसकी जांच की जा रही है। इसके लिए सीबीआई टीम ने खूब मंथन किया। आपस में बैठक की। विद्यालय के हॉस्टल को भी देखा। कई सारे अनसुलझे सवाल हैं, जिसका जवाब सीबीआई टीम खोज रही है।
विज्ञापन

सुल्तानपुर जिले के धनपतगंज थाने के हरौरा गांव निवासी अजय सिंह का बेटा अभय प्रताप सिंह (17) गौरीगंज के जवाहर नवोदय विद्यालय में 11 वीं का छात्र था। वह हॉस्टल में रहकर पढ़ाई करता था। 14 जनवरी 2018 की सुबह गौरीगंज रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर अभय का शव मिला था। परिवार वालों ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन

मुकदमे के बाद गौरीगंज पुलिस ने 25 जुलाई 19 तक जांच की थी, लेकिन पुलिस कोई नतीजा नहीं निकाल पाई थी। मामला सीबीसीआईडी के सुपुर्द हुआ था। महीनों तक सीबीसीआईडी ने जांच की थी। जुलाई 2021 से मामले की विवेचना सीबीआई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को जांच के लिए सीबीआई फिर गौरीगंज रेलवे स्टेशन पहुंची थी। सीबीआई ने रेलवे लाइन के उस स्थान पर सीन री-क्रिएट किया, जहां अभय सिंह का शव मिला था। सीन री-क्रिएट के बाद सीबीआई की टीम जवाहर नवोदय विद्यालय पहुंची। सूत्रों का दावा है कि टीम के सदस्यों ने जांच को लेकर एक बैठक की। जिसमें जांच टीम में आए चिकित्सकों, आईटी टीम सहित अन्य विशेषज्ञों ने कई बिंदुओं पर चर्चा भी की। टीम ने जवाहर नवोदय विद्यालय के हाॅस्टल का भी दौरा किया।
कई अनसुलझे सवालों की खोज
हाॅस्टल से रेल ट्रैक के घटना स्थल तक छात्र के पहुंचने के मु्द्दे पर भी टीम ने विचार विमर्श किया। हाॅस्टल से घटनास्थल की दूरी करीब तीन किमी है, ऐसे में रात में अभय वहां तक कैसे गया। कॉलेज प्रशासन को इसकी जानकारी कब हुई। सुरक्षा के क्या इंतजाम थे। चहारदीवारी की स्थिति क्या थी.. साथ ही कई अन्य सारे सवालों का जवाब सीबीआई खोज रही है।
अब लोगों की निगाहें सीबीआई की जांच रिपोर्ट पर हैं। माना जा रहा है कि छात्र की मौत का राज सीबीआई जांच रिपोर्ट के बाद खुलने वाला है। घटना क्यों और कैसे हुई। छात्र के साथ कौन सी अनहोनी हुई, ऐसे कई पहलुओं का खुलासा सीबीआई जांच में हो सकता है।


सीबीआई टीम का किया सहयोग
विद्यालय के प्रिंसिपल पीके सिंह का कहना है कि छात्र अभय सिंह की मौत के मामले की जांच कर रही सीबीआई टीम बृहस्पतिवार को विद्यालय आई थी। टीम छात्र के हाॅस्टल भी गई थी। यह घटना उनकी यहां पर तैनाती से पूर्व की है। सीबीआई टीम के आने पर सहयोग किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed