फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   House fire, innocent scorched

मकान में लगी आग, मासूम झुलसी

Sun, 02 Jan 2022 09:00 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jan 2022 09:00 PM IST
विज्ञापन
House fire, innocent scorched
तिलोई(अमेठी)। मोहनगंज थाना क्षेत्र के पूरे महा मजरे कमई में शनिवार रात अचानक एक मकान में आग लग गई। आग की लपटें देख ग्रामीण जब तक आग पर काबू पाते एक मासूम बच्ची झुलस गई। आग से मकान का सामान भी जलकर राख हो गया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के ग्राम पूरे महा मजरे कमई गांव निवासी मोबीन कुरैशी, पत्नी चांदनी बानो, पुत्र मोसीन व पुत्री सानिया, सादिया, शिफा बानो के साथ भोजन करने के बाद अपने छप्पर के मकान में सो रहे थे। शनिवार रात अज्ञात कारण से अचानक छप्पर में आग लग गई। आग की लपटें देख ग्रामीण जब तक आग पर काबू पाते हुए मोबीन की ढाई वर्षीय पुत्री शिफा बानो गंभीर रूप से झुलस गई।
विज्ञापन

मकान में मौजूद कपड़े, राशन, बर्तन व अन्य सामान समेत 11 हजार की नगदी जलकर राख हो गई। आग पर काबू पाने के बाद मासूम को सीएचसी में भर्ती कराया गया जहां उसका उपचार चल रहा है। सूचना पर पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद दिलाने के लिए क्षेत्रीय नेताओं का तांता लगा रहा। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि गिरीश कुमार मिश्र ने पीड़ित परिवार को राशन व रहने की व्यवस्था करने के बाद मामले की जानकारी एसडीएम को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर गांव पहुंचे राजस्व कर्मी क्षति का आकलन कर आर्थिक सहायता दिलाने की कवायद में जुट गए हैं। एसडीएम तिलोई शिवानी सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। राजस्व कर्मियों को मौके पर भेजकर नुकसान का आकलन कराया जा रहा है। रिपोर्ट मिलने के बाद नियमानुसार पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दिलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed