फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   hospital patatint amethi food

Amethi News: जिला अस्पताल में भर्ती सभी मरीजों को मिलने लगा भोजन

Thu, 06 Apr 2023 12:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Thu, 06 Apr 2023 12:35 AM IST
विज्ञापन
hospital patatint amethi food
संवाद न्यूज एजेंसी गौरीगंज (अमेठी)। अब जिला अस्पताल में भर्ती होने वाले सभी मरीजों को स्वास्थ्य विभाग की ओर से दोनों मीटिंग निशुल्क भोजन मिलेगा। विभाग द्वारा मंगलवार की रात इसकी शुरुआत कर दी गई है। भोजन पाकर मरीज व उनके परिजन खुश नजर आए।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय के असैदापुर में मलिक मोहम्मद जायसी संयुक्त जिला अस्पताल में निर्धारित संस्था द्वारा सिर्फ प्रसूताओं को भोजन देने की व्यवस्था थी। जिला अस्पताल में लंबे समय तक सीएमएस कोड अलॉट नहीं होने व बजट आवंटित नहीं होने से व्यवस्था मूर्त रूप नहीं ले सकी थी। अब सीएमएस बद्री प्रसाद अग्रवाल ने बजट की मांग करते हुए मंगलवार को भर्ती 31 मरीजों को स्वयं भोजन वितरित कर इसकी शुरुआत कर दी।
विज्ञापन

अस्पताल में भर्ती मरीजों को इलाज कर रहे चिकित्सक द्वारा निर्धारित भोजन/खाद्य पदार्थ (खिचड़ी, रोटी, दाल व दूध आदि) नियमित रूप से दिया जाएगा। सीएमएस द्वारा बजट की मांग कर कुक की मांग की गई है। शासन से अनुमति मिलने के बाद कुक की भी तैनाती हो जाएगी। तैनाती होने के बाद भोजन बनाने व उसे मरीजों तक पहुंचाने में भी सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीमारदारों को उठानी पड़ती थी परेशानी
संयुक्त जिला अस्पताल शहर के अंतिम छोर पर है। यहां न तो कोई होटल है न ही अच्छे नाश्ते की कोई दुकान। तीमारदारों को मरीज को दाल रोटी व खिचड़ी देने के लिए या तो घर की दौड़ लगानी पड़ती थी या फिर रिश्तेदार व परिचित की मदद लेनी पड़ती थी। अस्पताल से भोजन मिलने से तीमारदारों की परेशानी दूर होगी।

नियमित होगा वितरणअस्पताल में भर्ती सभी मरीजों को चिकित्सक के परामर्श के अनुसार नियमित रूप से भोजन व अन्य खाद्य पदार्थों का वितरण कराया जाएगा। शासन से अनुमति मिलने के बाद कुक की भी तैनाती हो जाएगी। मरीजों को अब भोजन के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा।
बीपी अग्रवाल, सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed