{"_id":"65feacf0a5bd0e8186090673","slug":"holika-will-burn-at-1948-places-monitoring-will-be-done-through-drones-amethi-news-c-96-1-ame1002-115769-2024-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: 1948 स्थानों पर जलेगी होलिका, ड्रोन से होगी निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: 1948 स्थानों पर जलेगी होलिका, ड्रोन से होगी निगरानी
Sat, 23 Mar 2024 03:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sat, 23 Mar 2024 03:50 PM IST
विज्ञापन
अमेठी सिटी। रंगों के पर्व होली को लेकर प्रशासन ने जिले को 20 जोन व 52 सेक्टरों में बांटा है। अप्रिय घटना से निपटने के लिए ड्रोन कैमरे से निगरानी का प्रबंध किया गया है। साथ ही 1948 स्थानों पर होलिका दहन किया जाएगा। इसमें से 93 संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस लगाई जा रही है। इसके अलावा सोशल मीडिया पर निगरानी की जा रही है।
जिले में 1948 स्थलों पर होलिका दहन किया जाएगा। होली के दिन 13 जगहों पर जुलूस निकाले जाएंगे। पुलिस ने 93 संवेदनशील स्थल चिन्हित किए हैं। पूरे जिले को 20 जोन व 52 सेक्टरों में बांटा गया है। प्रत्येक जोन में क्यूआरटी की एक टीम तैनात की जाएगी। वहीं संबंधित थाना प्रभारी या अतिरिक्त निरीक्षक को जोन की जिम्मेदारी दी जाएगी।
एएसपी हरेंद्र कुमार ने बताया कि सभी संवेदनशील स्थलों पर पुलिस बल तैनात किया जाएगा। प्रमुख कस्बों में ड्रोन कैमरों से भी निगरानी कराई जाएगी। सभी थानों पर पीस कमेटी की बैठकों का आयोजन कर लोगों से प्रेम व सौहार्द के साथ पर्व मनाने की अपील की गई है। कोई भी नई परंपरा शुरू करने की इजाजत नहीं होगी।
विज्ञापन
पिछली घटनाओं पर पुलिस की नजर
होली पर्व पर बीते वर्षों में हुई हिंसक घटनाओं पर भी पुलिस की नजर है। गत वर्ष होली के दिन अमेठी कोतवाली क्षेत्र में हुई घटना में एक की मौत हुई थी। 2022 में जामो थाना क्षेत्र में हुई झड़प में दो की जान गई थी। वर्ष 2021 में जायस में दो और मोहनगंज थाना क्षेत्र में हुई मारपीट में एक व्यक्ति की मौत हुई थी। जिसे लेकर पुलिस छह मुकदमों में शामिल 23 व्यक्तियों पर पाबंदी की कार्रवाई की है।
स्वास्थ्य सेवाएं रहेंगी अलर्ट पर
होली को देखते हुए स्वास्थ्य सेवाएं अलर्ट मोड पर रखी गई है। सीएमओ डॉ. अंशुमान सिंह ने बताया कि जिला अस्पताल में ईएमओ के अतिरिक्त सर्जन डॉ. रमेश कुमार, आर्थो सर्जन डॉ. हनुमान प्रसाद, ईएनटी डॉ. संदीप कुमार, फिजीशियन डॉ. शुभम पांडेय, डॉ. अमित यादव व नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. कुमुद सिंह को लगाया गया है। सीएमएस जिला अस्पताल डॉ. बीपी अग्रवाल ने बताया कि इसके अतिरिक्त अन्य चिकित्सकों को मुख्यालय पर मौजूद रहने को कहा गया है।