{"_id":"6a5fc4cb2d4f1cf1de050ffb","slug":"history-sheeter-shot-in-the-leg-during-encounter-three-arrested-amethi-news-c-96-1-ame1008-171337-2026-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर के पैर में लगी गोली, तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर के पैर में लगी गोली, तीन गिरफ्तार
Wed, 22 Jul 2026 12:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Wed, 22 Jul 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
गौरीगंज थाने में पकड़े गए आरोपी। स्रोत: निजी सूत्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेठी सिटी। गौरीगंज के रोहसी खुर्द गांव के पास मंगलवार तड़के पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में 16 मुकदमों वाले हिस्ट्रीशीटर अख्तर हुसैन उर्फ राजू के पैर में गोली लगी। पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर के तीन साथियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से तमंचा, कारतूस, 32,200 रुपये, कूटरचित नंबर प्लेट लगी पिकअप और चोरी में प्रयुक्त उपकरण बरामद हुए हैं।
क्षेत्राधिकारी गौरीगंज अखिलेश वर्मा ने बताया कि रोहसी खुर्द-टीवी टावर मार्ग पर संदिग्ध पिकअप की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक रवि कुमार सिंह के नेतृत्व में घेराबंदी की गई थी। वाहन रोकने का प्रयास करने पर उसमें सवार लोग भागने लगे। इस दौरान संपतपुर मजरे गुवावां निवासी अख्तर हुसैन उर्फ राजू ने पुलिस टीम पर तमंचे से फायर कर दिया। आत्मरक्षा में पुलिस द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई में गोली उसके पैर में लगी। पुलिस ने साथ में मौजूद पूरे भगीरथ मजरे शाहपुर निवासी दद्दन प्रसाद वर्मा, मुंडका जोधपुर मजरे रामपुर नौरंगाबाद निवासी मोहम्मद रईस उर्फ बब्लू और पूरे प्रसाद सिंह मजरे बरौलिया निवासी तेजबहादुर को मौके से गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार आरोपियों के पास से तमंचा, कारतूस, नकदी, रस्सियां, टॉर्च, चाकू, पेचकस और कूटरचित नंबर प्लेट लगी पिकअप बरामद हुई। पूछताछ में लोनियन का पुरवा से मवेशी चोरी तथा बासूपुर और अत्तानगर पंचायत भवनों से सोलर पैनल चोरी की घटनाओं के संबंध में जानकारी मिली है।
विज्ञापन
अन्य मामलों में भी संलिप्तता की हो रही जांच
पुलिस अधीक्षक सरवणन टी. ने बताया कि अख्तर हुसैन उर्फ राजू के खिलाफ 16, तेजबहादुर के खिलाफ छह और मोहम्मद रईस उर्फ बब्लू के खिलाफ दो मुकदमे पहले से दर्ज हैं, जबकि दद्दन प्रसाद वर्मा का कोई आपराधिक इतिहास नहीं मिला है। पूछताछ में मिली जानकारियों का सत्यापन कराया जा रहा है। साक्ष्य मिलने पर संबंधित मामलों में भी विधिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस चारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर विधिक कार्रवाई कर रही है।