फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Highway blocked due to death of youth injured in fight

Amethi News: मारपीट में घायल युवक की मौत पर जाम किया हाईवे

Tue, 03 Sep 2024 03:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Tue, 03 Sep 2024 03:42 AM IST
विज्ञापन
Highway blocked due to death of youth injured in fight
जिशान की मौत के बाद रोते-बिलखते परिजन। -संवाद
अमेठी सिटी। मामूली विवाद में दो पक्षों में हुई मारपीट में घायल युवक की सोमवार को उपचार के दौरान लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर में मौत हो गई। युवक की मौत के बाद आक्रोशित परिजनों ने शव लाने के बाद टांडा-बांदा हाईवे पर बाबूगंज के पास जाम लगा दिया। हाईवे जाम होने की सूचना पर पहुंचे एसडीएम व सीओ ने परिजनों को समझा-बुझाकर जाम समाप्त करवाया।
विज्ञापन


गौरीगंज थाना क्षेत्र के पूरे सूबेदार मजरे ऐंधी गांव निवासी जीशान उर्फ अफसान व गूजर टोला निवासी अंकित के बीच किसी बात को लेकर 29 अगस्त को विवाद हो गया था। विवाद के दौरान हुई मारपीट में दोनों घायल हो गए थे। गंभीर रूप से घायल जीशान को लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर भेजा गया था जहां उपचार के दौरान सोमवार को उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


मामले में जीशान के पिता की तहरीर पर पुलिस ने तीन नामजद सहित सात-आठ अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया था। जीशान की मौत के बाद परिजन शव गांव लाए। आक्रोशित परिजनों व ग्रामीणों ने टांडा-बांदा हाईवे जाम कर प्रदर्शन करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक के पिता का आरोप है कि उसके बेटे की पिटाई के बाद उसको गाड़ी से रौंद दिया गया। परिवार की महिलाओं ने भी यही आरोप लगाए हैं। हालांकि दर्ज कराए गए मुकदमे में गाड़ी चढ़ाने का जिक्र नहीं किया गया है। हाईवे जाम होने की सूचना पर पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। फौरन गौरीगंज पुलिस मौके पर पहुंची।

लोगों के आक्रोश को देखते हुए कई थानों की पुलिस बुलाई गई। साथ ही एसडीएम गौरीगंज दिग्विजय सिंह व सीओ अखिलेश वर्मा मौके पर पहुंचे। परिजन हत्या का मामला दर्ज करने व आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग पर अड़े रहे।

एसडीएम व सीओ ने परिजनों व ग्रामीणों को कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया तब वे शांत हुए। एसएचओ श्याम नारायण पांडेय ने बताया कि गांव में शांति कायम है। एहतियातन पुलिस को तैनात किया गया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर कार्रवाई की जाएगी।



इकलौता पुत्र था जीशान
जीशान बहनों में इकलौता भाई था। उसकी मौत से मां कमरुनिशां का रो-रोकर बुरा हाल है। बहनें फरहीन, चांदनी, खुशबू व शुबी भाई को खोने से गमगीन हैं। मां व बहन की करुण वेदना से हर किसी की आंखें नम हैं। बेटे की मौत से पिता बेसुध पड़े हैं। रिश्तेदार व ग्रामीण परिजनों को संभालने में जुटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed