फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Heavy collision between auto and car, nine injured

Amethi News: ऑटो व कार में जबरदस्त भिड़ंत, नौ घायल

Thu, 11 May 2023 12:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Thu, 11 May 2023 12:08 AM IST
विज्ञापन
Heavy collision between auto and car, nine injured
सिंहपुर (अमेठी)। इन्हौना-रायबरेली मार्ग पर बुधवार की सुबह रिश्तेदार के अंतिम संस्कार में जा रहे ऑटो और कार में जबरदस्त भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में ऑटो सवार नौ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सिंहपुर स्थित सीएचसी लाया गया, जहां महिला की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के इन्हौना रायबरेली मार्ग स्थित गांव पूरे उपाध्याय मजरे ठोकरपुर के पास रायबरेली की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना में ऑटो खड्ड में जा गिरा और उसमें बैठे सभी घायल हो गए। घायलों की पहचान इन्हौना थाना क्षेत्र के गांव मंझीटा मजरे आजादपुर की गुडिय़ा, सरिता, चंदा, सरदारा, रामादेवी, शशिबाला, शांति व लोधी का पुरवा मजरे बसंतपुर के राम सरन की पुत्री रश्मि तथा ऑटो चालक रामदेव निवासी गांव राजा फत्तेपुर घायल हो गए। सभी ऑटो से रायबरेली जिले के थाना महराजगंज के गांव ठाकुरपुर स्थित रिश्तेदार के घर अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे थे।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस की मदद से सिंहपुर सीएचसी पहुंचाया। गंभीर रूप से घायल शांति को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed