{"_id":"69e675401961d519040c27b7","slug":"heat-wave-affects-normal-life-amethi-news-c-96-1-ame1002-163880-2026-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: लू के थपेड़ों से जनजीवन प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: लू के थपेड़ों से जनजीवन प्रभावित
Tue, 21 Apr 2026 12:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Tue, 21 Apr 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
अमेठी कस्बे में स्टाॅल ओढ़ धूप से बचाव कर जाती छात्राएं। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेठी सिटी। अप्रैल में ही तेज गर्मी ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। सोमवार को अधिकतम तापमान 41.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिससे लोगों की दिनचर्या बदल गई है। तेज धूप और लू के थपेड़ों से दोपहर में सड़कों और बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा।
गौरीगंज के राजगढ़ गांव के रामलाल ने दोपहर में तेज धूप होने से बाहर निकलना कठिन बताया। सराय भागमनी की सुनीता देवी बच्चों को घर में ही रख रही हैं। बरनाटीकर गांव के अरविंद को खेतों में काम सुबह और शाम तक सीमित करना पड़ रहा है। कटरालालगंज के शकील अहमद ने दिनभर गर्म हवा से बेचैनी महसूस की। गर्मी के साथ बिजली और पानी की समस्या भी बढ़ गई है।
कई इलाकों में लो वोल्टेज और कटौती से कूलर-पंखे प्रभावी नहीं रहे। पानी की मांग बढ़ने से कुछ मोहल्लों में आपूर्ति प्रभावित हुई है। किसान और मजदूर काम का समय बदलने को मजबूर हैं, वहीं पशुओं की देखभाल में भी अतिरिक्त व्यवस्था करनी पड़ रही है। गर्मी का असर कारोबार पर भी साफ दिखाई दिया है।
विज्ञापन
गौरीगंज के व्यापारी राजेश गुप्ता के अनुसार दोपहर में ग्राहक बहुत कम आ रहे हैं। तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण जिला अस्पताल और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में उल्टी, चक्कर, बुखार और डिहाइड्रेशन के मरीजों की संख्या बढ़ी है। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अंशुमान सिंह ने तेज धूप से बचने की सलाह दी है। उन्होंने पर्याप्त पानी पीने और हल्के कपड़े पहनने को कहा। अनावश्यक बाहर निकलने से बचना बेहतर रहेगा। मौसम वैज्ञानिक डॉ. अमरनाथ मिश्र के अनुसार न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। अगले 24 घंटे में मौसम शुष्क रहने और तापमान में और वृद्धि के संकेत हैं।