{"_id":"650bd53de16456349109552a","slug":"health-services-on-alert-ban-on-leave-of-workers-amethi-news-c-96-1-slko1003-5441-2023-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: अलर्ट पर स्वास्थ्य सेवाएं , कर्मियों के अवकाश पर लगी रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: अलर्ट पर स्वास्थ्य सेवाएं , कर्मियों के अवकाश पर लगी रोक
Thu, 21 Sep 2023 11:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Thu, 21 Sep 2023 11:01 AM IST
विज्ञापन
अमेठी। संजय गांधी अस्पताल का लाइसेंस निलंबित होने के बाद सरकारी अस्पताल पर मरीजों का दबाव बढ़ गया है। इसे देखते हुए जिले के सभी सरकारी अस्पतालों को अलर्ट मोड पर रखा गया है। कर्मियों के अवकाश पर रोक लगा दी गई है।
सीएमओ डॉ. अंशुमान सिंह ने बताया कि जिला संयुक्त जिला चिकित्सालय गौरीगंज के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक समेत सभी सीएचसी अधीक्षकों को मरीजों को समुचित चिकित्सा व्यवस्था उपलब्ध कराए जाने को कहा गया है। सभी चिकित्साधिकारी / कर्मचारी को निर्देशित किया गया है कि समय से अपनी ड्यूटी पर उपस्थित रहें। किसी भी चिकित्साधिकारी / कर्मचारी को किसी प्रकार का अवकाश स्वीकृत न किया जाए। चिकित्सालय की इमरजेंसी के लिए रोस्टरवार ड्यूटी लगाने का निर्देश दिया गया है। इमरजेंसी में प्रत्येक समय चिकित्सक मौजूदगी हो और मरीज को तत्काल चिकित्सीय सुविधा मिले। सीएमओ ने बताया कि इसके लिए सीएमएस से बात कर ली गई है।
जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. बीपी अग्रवाल ने बताया कि बुधवार को ओपीडी में 1149 मरीजों का इलाज किया गया है। साथ ही इमरजेंसी सेवाओं को सतर्क किया गया है। जिला अस्पताल में 100 मरीजों को भर्ती करने की व्यवस्था है।