{"_id":"663410d0db6e0b60340a32f4","slug":"had-i-had-the-guts-i-would-have-contested-elections-from-amethi-and-not-wayanad-smriti-amethi-news-c-96-1-brp1002-117954-2024-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"दम होता तो वायनाड नहीं अमेठी से लड़ते चुनाव : स्मृति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दम होता तो वायनाड नहीं अमेठी से लड़ते चुनाव : स्मृति
Fri, 03 May 2024 03:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Fri, 03 May 2024 03:46 AM IST
विज्ञापन
सभा को संबोधित करतीं स्मृति
सिंहपुर(अमेठी)। केंद्रीय मंत्री व अमेठी की भाजपा प्रत्याशी स्मृति जूबिन इरानी के निशाने पर बृहस्पतिवार को राहुल गांधी रहे। चुनौती देते हुए कहा कि दम था तो कांग्रेस के युवराज वायनाड के बजाय अमेठी से चुनाव लड़कर दिखाते। सिंहपुर ब्लाॅक क्षेत्र के शिवरतनगंज रामलीला मैदान में चुनावी जनसभा में उन्होंने कांग्रेस पार्टी पर जमकर हमला बोला और कहा कि कांग्रेस पार्टी ने रामलला के अस्तित्व पर सवाल उठाया। कांग्रेस के युवराज ने गौरीगंज व मुंशीगंज में जनता की भूमि हड़पी है। चिकित्सा शिक्षा राज्यमंत्री राजा मयंकेश्वर शरण सिंह ने भी सभा को संबोधित किया। कार्यक्रम में भवानी दत्त दीक्षित, मुन्ना सिंह, धर्मेश मिश्रा, दीपू मिश्रा,अनिल पांडेय, अवधेश तिवारी, श्रीकृष्ण मिश्रा आदि मौजूद थे।
अलीगढ़ व मुजफ्फरनगर के भाजपा सांसद ने डाला डेरा
- बाजार शुकुल। अमेठी ससंदीय सीट में भाजपा प्रत्याशी स्मृति जूबिन इरानी के समर्थन में मुजफ्फरनगर सांसद संजीव बलियान व अलीगढ़ सांसद सतीश गौतम ने डेरा डाल दिया है। बृहस्पतिवार को दोनों सांसदों ने ऊंचगांव ग्राम पंचायत में नुक्कड़ सभा कर सरकार की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। क्षेत्रीय विधायक सुरेश पासी, राजेश चौहान, जसकरण सिंह आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।