{"_id":"63f3b487b2a325a18a0da441","slug":"guru-gorakhnaths-taposthali-will-be-rejuvenated-with-2464-crores-amethi-news-c-13-1-95430-2023-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेठी: 24.64 करोड़ से होगा गुरु गोरखनाथ की तपोस्थली का कायाकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमेठी: 24.64 करोड़ से होगा गुरु गोरखनाथ की तपोस्थली का कायाकल्प
विज्ञापन
-
- 1
-
Link Copied
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरीगंज (अमेठी)। जायस कस्बे में स्थित गुरु गोरखनाथ की तपोस्थली जल्द ही पर्यटन स्थल के रूप में लोगों को आकर्षित करेगी। जिला प्रशासन की ओर से तैयार प्रस्ताव को मंजूरी देते हुए पर्यटन विभाग ने तपोस्थली के कायाकाल्प के लिए 24.64 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं।
देश के करोड़ों लोगों की आस्था की केंद्र गोरखनाथ तपोस्थली अब इतिहास के साथ धरा पर भी आकर्षक रूप में दिखेगी। तपोस्थली पर्यटन स्थल के रूप में अपनी पहचान बनाएगी। गोरखनाथ पीठ से जुड़े मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर जिला प्रशासन तैयारियां पूरी करने में जुटा था। डीएम राकेश कुमार मिश्र के निर्देश पर एसडीएम फाल्गुनी सिंह ने पर्यटन विभाग के सहयोग से तपोस्थली के सौंदर्यीकरण का प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा था।
रविवार को जिले के एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे मुख्य सचिव दुर्गाशंकर मिश्र ने डीएम, एसपी व एसडीएम के साथ परिसर का निरीक्षण किया था। इसी बीच शासन से जिला प्रशासन की ओर से भेजे गए प्रस्ताव को भी मंजूरी मिली गई। 24 करोड़ 64 लाख रुपये के प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद जल्द ही प्रस्तावित कार्य शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
गोरखनाथ की तपोस्थली के पर्यटक स्थल के रूप तैयार होने के बाद जिले का राजस्व बढ़ने के साथ बाहरी लोगों के आगमन से क्षेत्रीय लोगों को रोजगार भी मिलेगा। निर्धारित समय में मानक के अनुसार प्रस्तावित कार्य पूरा होने के बाद मुख्यमंत्री द्वारा गुरु गोरखनाथ तपोस्थली के कायाकल्प का शिलान्यास करने की उम्मीद है।
संगत के रूप में जानी जाती तपोस्थली
गुरु गोरखनाथ की तपोस्थली को संगत के रूप में जाना जाता है। संगत स्थल का आर्किटेक्ट की टीम ने निरीक्षण भी किया है। यहां पर एक भव्य प्रवेश द्वार, तपोस्थली पर स्थित प्राचीन कुएं को संरक्षित करने के साथ ही शेडयुक्त लंगर का निर्माण किया जाएगा। कैफेटेरिया और फूड जोन का भी निर्माण प्रस्तावित है। परिसर स्थित तालाब का सौंदर्यीकरण करते हुए उसे नौकायन की दृष्टि से विकसित किया जाएगा।