फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Grand kalash Yatra taken out with elephant and horses

हाथी-घोड़ों संग निकाली गई भव्य कलश यात्रा

Mon, 01 Mar 2021 10:35 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Mar 2021 10:35 PM IST
विज्ञापन
Grand kalash Yatra taken out with elephant and horses
गौरीगंज (अमेठी)। शहर के रणंजय इंटर कॉलेज खेल मैदान से सोमवार सुबह हाथी, घोड़ों की अगुवाई में गाजे बाजे के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गई। बड़ी संख्या में सिर पर कलश रखे रामगीत का गान करते यात्रा में शामिल महिलाओं के हुजूम ने शहर को भक्ति के रस से सराबोर कर दिया। लोग जगद्गुरू रामभद्राचार्य की एक झलक पाने को बेताब दिखे।
विज्ञापन

शहर के रणंजय इंटर कॉलेज खेल मैदान में सोमवार से नौ दिवसीय श्रीराम कथा शुरू होने से पूर्व सुबह दस बजे कथा स्थल से कलश यात्रा निकाली गई। सबसे आगे हाथी, घोड़े व गाजे बाजे के साथ बड़ी संख्या में सिर पर कलश रखे महिलाओं का हुजूम था।
विज्ञापन

महिलाओं के पीछे रथ पर सवार जगद्गुरू रामभद्राचार्य के साथ बड़ी संख्या में लोग यात्रा में पैदल चल रहे थे। महिलाएं जहां रामगीत का गायन कर रहीं थी वहीं पुरुष श्रद्धालु लगातार जय श्रीराम का उद्घोष कर रहे थे। शहर में जगह-जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यात्रा जिस-जिस मार्ग से होकर गुजरी उधर लोग भक्ति रस में डूबते गए। कथा स्थल से प्रारंभ कलश यात्रा शहर के पूर्वी छोर पर स्थित बूढन माता मंदिर, बाईपास व अमेठी रोड होते हुए कथा स्थल पर समाप्त हुई। लोग रामकथा के भव्य आयोजन के लिए डॉ. अनिल त्रिपाठी की प्रशंसा करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed